Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गोल्फ ग्राउंड में पटाखों की 33 अस्थाई दुकान सजी, बिक्री है धीमी,पटाखा की कीमत में 5 प्रतिशत की हुई है बढ़ोतरी

 



धनबाद। दीवाली को लेकर जिले में पटाखों की दूकाने सज गयीं हैं। सुरक्षा की दृष्टिकोण से पटाखों के अस्थाई दुकान के लिये धनबाद शहरी क्षेत्र में गोल्फ ग्राउंड और तेतुलतल्ला मैदान में जिला प्रशासन के द्वारा नियम व शर्तो के साथ अनुमति दी गई है। गोल्फ ग्राउंड में पटाखा की कुल 33 दूकाने लगी है। प्रत्येक दुकान के बीच 3 फीट का डिस्टेंस रखा गया है जिसे सुरक्षा के लिहाज से अनिवार्य किया गया है।



अग्निशमन यंत्र रखने के निर्देश

दुकान संचालक नारायण साव ने बताया कि अग्निश्मन विभाग के द्वारा जो भी दिशा निर्देश प्राप्त हुए है उन सभी नियम शर्तो का पालन करते हुए सभी दुकानदार दुकान का संचालन कर रहे हैं। फायर सेफ्टी के लिये सभी अग्नि शामक यंत्र, बालू, पानी आदि की समुचित व्यवस्था रखी गयी है। अग्निश्मन विभाग के पदाधिकारी भी इस स्थाई दुकानों का मुआयना कर चुके हैं साथ ही आवश्यक बातों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। सभी दुकानदार चोकन्ने होकर पटाखा की बिक्री कर रहे हैं। किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न घटे इसपर सभी का ध्यान है।उन्होंने आगे बताया पटाखों की बिक्री धीमी है। पटाखों की कीमत में इस बार 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। महंगाई का असर पड़ा है हालांकि दीवाली 12 नवंबर को है। शनिवार से बिक्री में तेजी आने की संभावना है।

खास तरह की लाइटिंग करनेवाले पटाखे बच्चों की बनी पहली पसंद

उन्होंने बताया इस बार पटाखों में खास कर नए वेरियंट में भी पटाखे आए हैं जिनमे पिकॉक, हेलीकॉपटर आदि ज्यादा ओर अधिक समय तक लाइटिंग करने वाले पटाखे भी हैं।



Post a Comment

0 Comments