Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन ने पवित्रम सेवा धाम के सेवाकार्यो को विस्तार से जाना,पवित्रम गो सेवा परिवार के संस्थापक अजय भरतिया ने सड़कों पर जो निर्वासित गाये घूम रही है उनको गो शालाओं में अथवा कांजी हाउस बनवाकर वहां देने की मांग किया



धनबाद। आज गो सेवा आयोग के अध्यक्ष  राजीव रंजन  एवम उनके साथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष  संतोष सिह , वैभव सिन्हा आज पवित्रम सेवा धाम धनबाद पधारे । पवित्रम सेवा धाम में उन्हें गो विज्ञान से जुड़ी अनेक जानकारियां , गो कृपामृतम , गाय के अनेक धार्मिक पक्ष , वैज्ञानिक पक्ष तथा पवित्रम गो सेवा परिवार द्वारा की जा रही अनेकों गतिविधियों की जानकारियां दी । पवित्रम गो सेवा परिवार द्वारा किये जा रहे विभिन्न जड़ी बूंटीयो के प्रचार , जैविक उत्पादों के प्रचार , गोबर गोमूत्र आदि उत्पादों के प्रचार आदि कार्यो की जानकारी दी। गोबर गोमूत्र एवम प्राकृतिक चिकित्सा से होने वाले आरोग्य सम्बन्धी लाभों से अवगत करवाया गया तथा पवित्रम आरोग्य धाम में की जा रही विकराल रोग जैसे कैंसर , किडनी , सुगर , मोटापा , सोरायसीसीस , हर्ट अटैक आदि रोगों से पीड़ित लोगों की गो माता एवम holistic माध्यम से की जा रही चिकित्सा के बारे में बताया गया। साथ ही पवित्रम गौ सेवा परिवार परिवार द्वारा घायल रोगियों की चिकित्सा के विषय मे भी अवगत करवाया गया। पवित्रम गो सेवा परिवार के संस्थापक  अजय भरतिया जी ने परिचर्चा के दौरान आग्रह किया कि सड़कों पर जो निर्वासित गाये घूम रही है उनको गो शालाओं में  अथवा कांजी हाउस बनवाकर वहां दिया जाए इसका एक समुचित आदेश निकाला जाए जो पूरे झारखण्ड में प्रभावी हो। दूसरा गोचर भूमियों को अधिग्रहण मुक्त कर वहां पर अभ्यारण्य बनाए जाए और गोर्याकर्मा , हजारीबाग में चिन्हित भूमि को जल्द से जल्द गो अभ्यारण्य में बदला जाए। शहरी गो पालको को उन अभयारण्यों में जगह दी जाए। इससे गाये भी बचेगी और पशुपालकों को भी लाभ होगा ।साथ ही पवित्रम के संस्थापक अजय भरतिया जी ने आग्रह किया कि हरियाणा , छःतीसगढ़ एवम गुजरात के मॉडल पर गो विज्ञान अनुसंधान पर बल दिया जाए। गोशालाओं एवम गो पालकों को अनुसन्धान में सहयोग किया जाए। गायों के उत्पादों को गो मॉल बनाकर बिक्री किया जाए जिसकी जिम्मेदारी सरकार ले। सरकारी कार्यालयों में गोमय से निर्मित प्राकृतिक पेंट एवम गोमूत्र  से निर्मित गोनाइल आदेशित कर कम्पलसरी किया जाए।

आदरणीय अध्यक्ष महोदय ने समस्त मांगो पर विचार करने का आश्वासन दिया और DPR मांगी। पवित्रम गो सेवा परिवार के अध्यक्ष  संजय भरतिया एवम कोषाध्यक्ष  आलोक प्रकाश  ने अंगवस्त्र एवम गोबर निर्मित धूप देकर सम्मानित किया । पवित्रम परिवार के  राजेश सिंह , ब्रजेश , ऋषिकेश , बिकेश, शंकर , अभिषेक जी , राजेन्द्र जी , गौतम जी , श्री जितेंद्र अग्रवाल जी आदि भी उपस्थित रहे।





Post a Comment

0 Comments