धनबाद. सेव ट्री सेव वाटर का संदेश लेकर आसाम के लिटन साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले हैं। सोमवार को लिटन यात्रा के दौरान धनबाद पहुंचे. लोगों से की उन्होंने अपील, पेड़ न काटें और पानी का सदुपयोग करें, अन्यथा आनेवाले वक्त में पानी की समस्या झेलनी पड़ सकती है। 2 नवंबर 2023 को लिटन ने आसाम से अपनी यह यात्रा शुरू की और अबतक 2000 से अधिक किमी0 चल चुके हैं। लिटन ने 2 सालों में पूरा भारत भ्रमण करने का लक्ष्य लिया है। लिटन प्रतिदिन 80 किमी0 का सफर तय कर लेते हैं और कभी तो 100 किमी0 तक भी चल लेते हैं। उन्होंने बताया ज्यादातर पेट्रोल पंपो में ही रात गुजारते है चुकी सेफ्टी के लिहाज से काफी ज्यादा उपयुक्त है और अधिकांश पंप पर सीसीटीवी कैमरा भी लगा रहता है। लिटन अपने साथ सोने और भोजन पकाने का सारा सामान भी साथ लेकर चले हैं। उन्होंने कहा उन्हें हर हाल में अपने लक्ष्य को पूरा करना है और पैसे खत्म होने पर कही एक दो माह नौकरी कर वापस अपने भारत भ्रमण पर निकल पड़ेंगे। पेशे से लिटन कारपेंटर हैं। उन्होंने पाँचवी तक ही पढ़ाई की है। लिटन पूरा झारखण्ड भ्रमण करते हुए बिहार के बाद अयोध्या के लिए निकल जायेंगे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments