धनबाद। दुर्गा पूजा में शहर के झारखंड मैदान में बनाए गए पंडाल को स्वच्छ पूजा पंडाल प्रतियोगिता के पहले पुरस्कार के लिए चुना गया है। झारखंड मैदान के पूजा पंडाल की भव्यता को कोयलांचल वासियों ने खूब सराहा। सप्तमी से लेकर दशमी तक भक्तों का पूजा पंडाल में तांता लगा रहा। कतरास के जीएनएम कॉलेज पूजा पंडाल का चयन दूसरे और भूली बी ब्लॉक के पूजा पुरस्कार के पंडाल का तीसरे पुरस्कार के लिए किया गया। नगर निगम ने स्वच्छता के प्रति आमजनों को जागरूक करने करने के उद्देश्य से पिछले वर्षों की तरह इस बार भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसका परिणाम मंगलवार को जारी किया गया। प्रतियोगिता कुल 100 अंकों की थी और 7 मापदंडों के आधार पर आयोजनों को अंक दिए गए। झारखंड मैदान ने 100 में से 46, कतरास के भाग जीएनएम कॉलेज पंडाल ने 39 और भूली बी ब्लॉक के पंडाल ने 31 अंक हासिल किए। सिटी मैनेजर रणधीर वर्मा ने बताया कि तीनों आयोजनों से जुड़ी पूजा समितियों को जल्द नगर निगम की ओर से प्रमाण पत्र सौंपे जाएंगे।
इन मापदंडों पर किया गया विजेताओं का चयन...
1. पंडाल परिसर में गीले, सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन 20 अंक
2 चिह्नित स्थान पर प्रतिमा का विसर्जन, घाट को कम गंदा करना 20 अंक
3. नन- बायोडिग्रेडेबल कचरा निगम को सौंपना 15 अंक
4. प्रसाद वितरण में कागज, पत्ते आदि का प्रयोग 15 अंक
5. पंडाल परिसर में सफाई मित्र की भागीदारी 10 अंक
6. नागरिकों के लिए पंडाल में इनोवेटिव वर्क 10 अंक
7. जुलूस के दौरान न्यूनतम प्लास्टिक अपशिष्ट उत्सर्जन 10 अंक



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments