Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद ने आर्ष समाज के रमेशचंद्र पाठक को किया सम्मानित

 


तोपचांची: बुधवार को आर्ष परिषद कतरास के पूर्व उपाध्यक्ष रमेशचन्द्र पाठक को अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद झारखण्ड के द्वारा सम्मानित किया गया।। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में रोवाम ढांगी में सर्वोदय पब्लिक स्कूल में रमेशचन्द्र पाठक को शाल ओढ़ाकर माल्यार्पण तथा कलम देकर सम्मानित किया गया। सर्व प्रथम पूर्व शिक्षक सुशील कुमार तिवारी तथा धुर्येटि प्रसाद दूबे ने दीप प्रज्जवलित कर तिलक लगाया और मंगलाचरण एवं स्वस्तिवाचन किया। तत्पश्चात श्री पाठक  को मिष्ठान्न दिया गया। रविन्द्र नाथ तिवारी  ने श्री पाठक  के सामाजिक संरचना के उत्कृष्ट कदम पर प्रकाश डाला।कल्याण मंच के अध्यक्ष अरविंद दूबे  ने कहा कि देश में हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु जोरदार ढंग से आंदोलन चलाया जाना चाहिए।यह कार्यक्रम हमारे अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक  हृदय नारायण मिश्र के द्वारा चलाया गया मुहिम के तहत लोगों में हिंदी के प्रति जागरूकता अभियान है। जिससे लोगों को हिंदी राष्ट्रभाषा बनाने में लोगों को सहुलियत होगी। रमेशचन्द्र पाठक ने उपस्थित सभी को शुभकामनाएं दिया। मौके पर हिंदी परिषद झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चन्द्र तिवारी, जिला सलाहकार अरविंद कुमार दूबे, प्रदेश उपाध्यक्ष सामंत कुमार पाण्डेय, जिला प्रभारी नर्मदेश्वर पाण्डेय,प्रदेश संरक्षक रविन्द्र नाथ तिवारी, प्रदेश नेता धुर्येटि प्रसाद दूबे,किशोर कुमार पाण्डेय,प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी, जिला नेता संतोष कुमार पाठक आदी उपस्थित हुए।



Post a Comment

0 Comments