Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गेहूअन सांप के ज़हरीले सर्पदंश से पीड़ित युवती की जेपी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बचाई जान

 


धनबाद: बलियापुर बायपास रोड स्थित जेपी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के अनुभवी एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने जहरीले  गेहूअन सांप के जहरीले सर्पदंश से बेहोश बदहवास हाल में  अस्पताल पहुंची गिरिडीह जिले के जमुआ ग्राम के रहने वाली 25 वर्षीय युवती संगीता कुमारी को त्वरित इलाज कर बचाया। संगीता के परिजनों ने अस्पताल परिसर में बताया कि अपने धान के खेत में काम करने के दौरान गेहूअन सांप ने संगीता के दाहिने हाथ पर डस लिया था इसके कारण शरीर में फैलते जहर से संगीता की हालत बहुत खराब हो गई थी। उनके एक रिश्तेदार ने बिना देर किए धनबाद स्थित जेपी हॉस्पिटल तुरंत पहुंचने की सलाह दी। यहां पर पहुंचते ही अस्पताल के डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने संगीता की स्थिति को देखते हुए तुरंत इलाज प्रक्रिया शुरू कर दी।जिसके फलस्वरुप सांप के विष के कहर से गंभीर रूप से बीमार संगीता को जेपी हॉस्पिटल के डॉक्टरों के अथक प्रयास से सर्प प्रतिरोधक दवा एवं अन्य  जरूरी चिकित्सा  प्रक्रिया किया गया जिससे संगीता की हालत अब सामान्य हो गई है और अब वह बहुत राहत महसूस कर रही है।  हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक नित्यानंद मंडल ने कहा कि हमारे अस्पताल में गंभीर से गंभीर मरीजों, जटिल रोगों का इलाज हमारे विभिन्न विभाग के डॉक्टरों की टीम द्वारा ठीक करना एक चुनौती होता है जिसे अस्पताल स्वीकार कर बहुत ही तत्परता से हर जटिल बीमारियों एवं ऑपरेशन को विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम अपने नवीनतम तकनीकी एवं अनुभव  एवं सतर्कता कार्य के माध्यम से सफल करते हैं जिसके सैकड़ो उदाहरण है। जेपी हॉस्पिटल के अध्यक्ष प्रदीप मंडल ने कहा जेपी हॉस्पिटल अपने सामाजिक दायित्व के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर,असहाय लोगो को नि:शुल्क इलाज, दवा वितरण, जरूरतमंद पुरूषों महिलाओं को वस्त्र साड़ीयों का वितरण विभिन्न मौके पर करता है। सर्वप्रथम उद्देश्य मानव  चिकित्सा एवं सेवा ही  जेपी हॉस्पिटल का शपथ है।



Post a Comment

0 Comments