Hot Posts

6/recent/ticker-posts

झामुमो जिला कार्यालय में आगामी 4 दिसंबर को गिरिडीह जिला में आयोजित होने वाली कार्यक्रम के विषय में एक अति आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष लख़ी सोरेन की अध्यक्षता में हुई,संवाद कार्यक्रम में केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लोकसभा चुनाव एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को लाभान्वित करने हेतु उचित दिशानिर्देश कार्यकर्ताओं को देंगे

 


धनबाद। झामुमो जिला कार्यालय,धनबाद में आगामी 4 दिसंबर को गिरिडीह जिला में आयोजित होने वाली कार्यक्रम के विषय में एक अति आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष  लख़ी सोरेन  की अध्यक्षता एवं जिला सचिव मन्नु आलम के संचालन में संपन्न हुई। उक्त बैठक में धनबाद महानगर/ नगर एवं सभी प्रखंडों के पदाधिकारी के साथ आगामी  को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा परिचर्चा की गई। उक्त कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष लख़ी सोरेन ने बताया कि केन्द्रीय समिति के निर्देशानुसार  10 दिसंबर को धनबाद जिला केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम रद्द कर दिया गया हैं साथ ही केन्द्रीय समिति द्वारा यह निर्देश दिया गया हैं कि  गिरिडीह में केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन आयोजित होने वाले कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में धनबाद जिला के केन्द्रीय सदस्य, जिला समिति के पदाधिकारी,सभी अनुसांगिक ईकाई के पदाधिकारी, महानगर एवं नगर के पदाधिकारी, सभी प्रखंड के पदाधिकारी एवं पंचायत के अध्यक्ष एवं सचिव कि उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करानी हैं। बैठक में जिला सचिव मन्नु आलम ने जानकारी देते हुए कहा कि गिरिडीह में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह  मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन जिलावार केन्द्रीय स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक के पदाधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे,साथ ही, आगामी लोकसभा चुनाव एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को लाभान्वित करने हेतु उचित दिशानिर्देश सभी कार्यकर्ताओं को देंगे। उक्त कार्यक्रम में धनबाद जिला से हजारों कि संख्या में कार्यकर्ता गिरिडीह जाएंगे‌, उक्त कार्यक्रम में सभी स्तर के पदाधिकारियों कि उपस्थित अनिवार्य हैं।

ये रहे मौजूद

मौके पर मुख्य रूप से जिला प्रवक्ता समीर रवानी, जिला संयुक्त सचिव तपन तिवारी, महानगर अध्यक्ष मन्टू चौहान, सचिव अबू तारीक, गोबिंदपुर प्रखंड अध्यक्ष अताउल्लाह अंसारी, बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष सूरजकांत सोरेन, निरसा प्रखंड अध्यक्ष लख़ींदर मरांडी, ऐगारकुडं प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ सोरेन, कलियासोल प्रखंड अध्यक्ष बासुदेव हांसदा, पूर्वी टुण्डी प्रंखड अध्यक्ष गिरिलाल किस्कू, टुण्डी प्रंखड अध्यक्ष लोलिन बास्की, तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष लालचंद महतो, बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष अजमुल अंसारी,नीलमोहन मिश्रा,बंटी सिंह, टिंकू सरकार, राजेश तुरी,मिलन महतो,सिन्दरी नगर अध्यक्ष रामगोविन्द राम,झरिया नगर अध्यक्ष फरीद मल्लिक, तोपचांची प्रखंड सचिव नवल किशोर केवट, निर्मल रजवार,रामू मंडल, रमेश महतो, सुबोध कुमार मंडल,साकोल सोरेन, मनीष कुमार, प्रखंड सचिव निरसा मो शमीम अंसारी,आर एस शर्मा, पवन माझी,बद्री विशाल हज़ारी, प्रखंड सचिव टुण्डी सुमन मिश्रा, सन्नी सोरेन, प्रखंड सचिव बलियापुर गओऊ चन्द्र मंडल, निर्मल मंडल, विकास कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थें।



Post a Comment

0 Comments