Dhanbad ::- शुक्रवार को गांधी सेवा सदन में समाज सेवी कृष्णा के अग्रवाल के द्वारा 30 नवंबर से शुरू किया गया अनिश्चित कालीन सत्याग्रह आंदोलन सरयू राय ने गुलदस्ता देकर सत्याग्रह आंदोलन का समापन करवाया। आन्दोलन 30 नवंबर से शुरू किया गया था। वही इस आंदोलन में जमशेदपुर के विधायक सरयू राय तथा 300 समाज सेवियों तथा समाज के बुद्धिजीवी वर्गो ने समर्थन दिया। कार्यक्रम में रांची से चलकर धनबाद पहुंचे जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने कहा की अपराध को लेकर गृह सचिव से वार्ता हुई है। तथा आगे इस पर विचार नहीं हुआ तो सदन में आवाज उठाया जाएगा। शुक्रवार को जमशेदपुर के विधायक सरयू राय दूसरे दिन गांधी सेवा सदन में चल रहे अनिश्चित कालीन सत्याग्रह आंदोलन में भाग लेने पहुंचे। वही उन्होंने कहा की जिला पुलिस से हटकर जो काम करेगा वही अपराधियों पर विराम लगा सकेगा। कहा की एटीएस की टीम बनाई गई है, इसे जिला पुलिस से अलग रखा जाय और इसे राज्य सरकार हैंडल करें। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर अपराध पर नियंत्रण कर सकते है.. वही कहा की सरकार के तरफ से जो कारवाई होनी चाहिए वो भी नही हुआ है। उन्होंने दो पहलू पर बात किया कहा की जो अपराध शहर में बढ़ रहे है उसपर नियंत्रण करना और दूसरा जी विदेश में बैठकर अपराधी संचालन कर रहे है उसे पकड़कर यहा ले आना। वही कहा की केंद्र और राज्य सरकार अगर मिलकर काम करे तो अपराधी नाक रगड़ते हुए चले आयेगे। कार्यक्रम में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के उदय प्रताप सिंह, आप पार्टी के जिला संयोजक डीएन सिंह, पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह के साथ सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments