Dhanbad। रोटरी क्लब ऑफ धनबाद द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के विशेष विद्यालय जीवन ज्योति में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक सह वॉक टू फ्रीडम रैली कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्राँगण में किया गया। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रवि राज शर्मा (नगर आयुक्त, धनबाद), एवं सम्मानित अतिथि अनूप कुमार (एक्जीक्यूटिव, डायरेक्टर, सेल धनबाद) ए के आदित्य ( एजीएम, एस बी आई), राजीव तिवारी (जी एम, सेल) नन्दलाल अग्रवाल (अध्यक्ष, रोटरी क्लब ऑफ धनबाद), संजीव बेओत्रा (सचिव, रोटरी क्लब ऑफ धनबाद) एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत आगंतुकों को दिव्यांग सशक्तिकरण के प्रतीक स्वरूप नीले एवं पिले रिबन लगा कर किया गया। मुख्य अतिथि एवं अन्य सम्मानित अतिथियों के द्वारा दीपप्रज्वलन के उपरांत कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत किया गया। अतिथियों को जीवन ज्योति विद्यालय परिवार के सदस्यों ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया एवं जीवन ज्योति के दिव्यांग बच्चों के द्वारा निर्मित पुष्पगुच्छ तथा मोमेंटोबप्रदान कर उनका अभिनंदन किया गया। आज के कार्यक्रम में जीवन ज्योति के विशेष बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए सभी आगन्तुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जीवन ज्योति सदस्य विकास शर्मा ने सभी को बताया कि विगत 34 वर्षो से जीवन ज्योति धनबाद में दिव्यांग बच्चों को शिक्षण - प्रशिक्षण प्रदान कर उनको सशक्त बनाते हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करती आ रही है। ये रोटरी क्लब के ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसके द्वारा हम समाज मे इन विशेष बच्चों को विशेष स्थान दिलवाने के लिए प्रयासरत है। श्री अनूप कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि जीवन ज्योति के द्वारा किए जा रहे कार्य सच मे बहुत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति का ये दायित्व है कि हमारे बीच मे रह रहे दिव्यांग लोगों को सहानुभूति के साथ साथ उचित अवसर प्रदान कर उन्हें भी आगे बढ़ाएं और उनको उचित सम्मान दें। हमे वर्ष के सभी दिन इन दिव्यांगजनो को आगे बढ़ने और सशक्त बनाने के काम पर जोर देना चाहिए। उन्होंने सभी अभिभावकों एवं आगन्तुकों को बताया कि सचमुच में ये विशेष क्षमता वाले होते हैं जिनमे कुछ विशिष्ट गुण विद्यमान होते है जो कि शायद हम सभी जो सामान्यजन हैं उनमें भी नही हो पाता। इन्हें बस हमारे साथ और प्रोत्साहन की आवश्यकता होती है। ए के आदित्य ने जीवन ज्योति एवं रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय स्टेट बैंक एवं जीवन ज्योति का जुड़ाव काफी पुराना है और भविष्य में भी हमारा साथ यूं ही बना रहेगा। संजीव बेओत्रा ने कहा की जीवन ज्योति दिव्यांगजनो के लिए जो कुछ भी कर पा रही है वो समाज के लोगों के सहयोग के बिना सम्भव नहीं हो सकता है। आज जीवन ज्योति को सहयोग प्रदान करने के लिए सभी सम्मानित दाना दाताओं को सम्मानित किया गया। आज के इस रैली में जीवन ज्योति, ब्लाइंड स्कूल, थ्रोटल स्पिरिट्स बाइकर्स ग्रुप,रोट्रेक्ट बी आई टी सिंदरी के बच्चों एवं अभिभावकों ने हिस्सा लिया।वही रवि राज शर्मा ,(नगर आयुक्त) ने जीवन ज्योति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में जीवन ज्योति को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।आज नगर आयुक्त के कर कमलों से दिव्यांगजन को सहायक उपकरण वितरित किया गया। रैली के उपरांत बच्चों के लिए स्कूल में पिंकनिक का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। आज के कार्यक्रम में सम्मानीय अतिथि अनूप कुमार (एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, सेल धनबाद), ए के आदित्य (ए जी एम, एस बी आई, धनबाद) राजीव तिवारी (जी एम, सेल), नन्दलाल अग्रवाल (अध्यक्ष, रोटरी क्लब ऑफ धनबाद ) , मनीष भाटिया (सेल, धनबाद), योगेन्द्र पासवान (जी एम, सेल) राजेश परकेरिया (सचिव, जीवन ज्योति) अपर्णा दास (प्राचार्या, जीवन ज्योति) श्री संजीव बेओत्रा, श्री विकास शर्मा , श्री कमल संघवी, श्री पार्थ सिन्हा, श्री सुनील अग्रवाल, श्रीमती ज्योति लाल (मुख्य प्रबंधक, एस बी आई), विकास तुलस्यान, श्रीमती कानन वोहरा (अध्यक्ष, इनर व्हील क्लब), पोलोमी सिन्हा, हेतल परकेरिया,एवं रोटरी क्लब तथा जीवन ज्योति विद्यालय परिवार के अन्य सभी सदस्य उपस्थित थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments