Hot Posts

6/recent/ticker-posts

संत अंथोनी चर्च में नए साल की पूर्व संध्या पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया,सहायक फादर प्रदीप मरांडी ने अपने उपदेश में कहा की इतनी बड़ी संख्या में इकट्ठा होना ईश्वर के प्रति धन्यवाद को प्रकट करता है




धनबाद। संत अंथोनी  चर्च में नए साल की पूर्व संध्या पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में ईसाई श्रद्धालु गण उपस्थित हुए। संध्या बेला में सहायक फादर प्रदीप मरांडी ने अपने उपदेश में कहा- आज हम सभी ईश्वर को पूरे वर्ष के लिए धन्यवाद देने हेतु जमा हुए हैं। इतनी बड़ी संख्या में आज हमारा यहां इकठ्ठा होना ईश्वर के प्रति हमारे धन्यवाद हृदय को प्रकट करता है। इस पूरे वर्ष में हम सभी के जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव रहे हैं। बहुतों ने कुछ नई चीजों को पाया तो वहीं अपनों को खोया भी है। इन सब के बावजूद हम सभी आज यहां प्रभु यीशु को धन्यवाद देने के लिए एकत्रित हुए हैं। बीते वर्ष के 365 दिनों की एक-एक घटना को याद कर हम आज परमेश्वर को धन्यवाद देते हैं तथा ईश्वर के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हैं।कल 1 जनवरी 2024 को नए वर्ष के उपलक्ष में प्रातः 7:30 बजे प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है।



Post a Comment

0 Comments