Hot Posts

6/recent/ticker-posts

झामुमो धनबाद जिला समिति द्वारा जिलाध्यक्ष लख़ी सोरेन एवं जिला सचिव मन्नु आलम के नेतृत्व में झारखण्ड के जनक पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 80वां जन्मदिन मनाया गया


Dhanbad।  झामुमो धनबाद जिला समिति द्वारा जिलाध्यक्ष  लख़ी सोरेन एवं जिला सचिव मन्नु आलम  के नेतृत्व में झारखण्ड के जनक पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद  दिशोम गुरु शिबू सोरेन  का 80वां जन्मदिन मनाया गया। सत्तारूढ़ दल के सचेतक सह टुण्डी विधायक  मथुरा प्रसाद महतो के साथ जिला समिति के सदस्यों ने पांच पाउंड का केक काट कर एक दूसरे को खिलाया । मौके पर टुण्डी विधायक  मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन हम सभी के आदर्श हैं, झारखण्ड अलग राज्य केलिए किए गए उनके संघर्ष को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता हैं। मौके पर जिलाध्यक्ष  लख़ी सोरेन ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखण्ड राज्य के जनक हैं। हम सभी जानते हैं, गुरुजी द्वारा शोषण विरूद्ध हम सभी लड़ना सिखाया हैं,आज भी समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने कि आवश्यकता है, गुरु जी ने पूरा जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति को मजबूत करने का प्रयास किया हैं।हम सभी ईश्वर से दुआ करते हैं गुरुजी स्वस्थ रहें ओर हम सभी को मार्गदर्शन प्रदान करते रहें।मौके पर जिला सचिव मन्नु आलम ने कहा कि गुरूजी ने झारखण्ड दिलाया साथ ही लोगों को शोषण के खिलाफ लड़ना सिखाया।

मौके पर मुख्य रूप से केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमितेश सहाय, केन्द्रीय सदस्य डॉ निलम मिश्रा, सुखलाल मराण्डी, धरनीधर मंडल,अलाउद्दीन अंसारी, जिला उपाध्यक्ष लखन प्रमाणिक, जिला प्रवक्ता समीर रवानी, जिला कोषाध्यक्ष किशोर मुर्मू, महानगर अध्यक्ष मन्टू चौहान,सचिव अबू तारीक, झाकोमयू जोनल अध्यक्ष हराधन रजवार, जिला बीस सूत्री सदस्य राजू प्रमाणिक,छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष सूजित सिंह, सचिव आज़ाद महतो,राजेश जलान,अमित महतो,सहित अन्य मौजूद थें।





Post a Comment

0 Comments