Dhanbad। झारखंड प्रदेश कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि 3 फरवरी शाम 6 बजे के करीब राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा धनबाद की सीमा कर्मदाहा पुल पर प्रवेश करेगी ।जहां प्रदेश कांग्रेस ,धनबाद जिला कांग्रेस के सभी मंच,मोर्चा,प्रखंड/नगर कांग्रेस एवम सहयोगी संगठन और आमलोगों के द्वारा हजारों की संख्या में फूल माला एवम पुष्पगुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया जाएगा । इसके बाद राहुल गांधी हलकट्टा,पूर्वी टुंडी स्थित विश्राम स्थल में रात्रि विश्राम करेंगे। 4 फरवरी रविवार की सुबह 8 .00 बजे हलकट्टा से भारत जोड़ो न्याय यात्रा पुन प्रारंभ करेंगे जो गोविदपुर ,सरायढेला,रणधीर वर्मा चौक, डी आर एम मोड़,पूजा टाकीज होते हुए श्रमिक चौक पहुंचेंगे। श्रमिक चौक से राहुल गांधी जी न्याय यात्रा पदयात्रा कर बैंक मोड़ स्थित बिरसा मुंडा चौक पूर्वाह्न 9.30बजे पहुंचेंगे जहां वे खुल कर आम जनों की मन की बात सुनेंगे एवम आम लोगों को संबोधित करेंगे।संबोधन के बाद मटकुरिय,केंदुआ , पुटकी ,लालबंगला,महुदा होते हुए बोकारो सीमा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रवेश करेगी।उक्त जानकारी भारत जोड़ो न्याय यात्रा धनबाद के मीडिया प्रभारी प्रो डी के सिंह ने दी। बताते चलें कि प्रारंभ स्थल से बोकारो सीमा तक पंद्रह विभिन्न स्थानों पर आम जनता एवम कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल जी का भव्य स्वागत किया जाएगा। जो इस प्रकार है गोविंदपुर लाल बाजार चौक, सरायढेला में बिग बाजार के समीप , स्टील गेट चौक, पुलिस लाइन, बार एसोसिएशन द्वारा न्यायालय के समीप ,डी आर एम चौक,पूजा टाकीज,श्रमिक चौक,सुभाष चौक मुस्कान कॉम्प्लेक्स के सामने ,बैंक मोड़ जे डी कुमार के सामने, मटकुरिया मुक्तिधाम के समीप ,केंदुआ बाजार,पुटकी प्रभु चौक,कपूरिया मोड़,महुदा,महुदा मोड़ आदि हैं।
आम लोगों के साथ मिलने के लिए चिन्हित जगह
4 फरवरी 2024 को धनबाद जिला में राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रस्तावित भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए रूट चार्ट पर आम लोगों के साथ मिलने के लिए चिन्हित किए गए जगह का विवरण जो इस प्रकार है:-
1.गोविंदपुर लाल बाजार चौक के सामने स्वागत.
6 किलोमीटर
2.रघुकुल सरायढेला में झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह जी के घर के सामने स्वागत.
1 किलोमीटर
3.स्टील गेट चौक पर स्वागत.
3 किलोमीटर
4.पुलिस लाइन में स्वागत.
2 किलोमीटर
5.डीआरएम चौक स्थित अंबेडकर चौक में माल्यार्पण
500 मीटर
6.पूजा टॉकीज के सामने स्वागत
1 किलोमीटर
7.श्रमिक चौक से बैंक मोड़ तक पदयात्रा
500 मी
7.सुभाष चौक मुस्कान कम्पलेक्स के सामने स्वागत.
1किलोमीटर
8.बैंक मोड़ जेडी कुमार के सामने सभा.
2 किलोमीटर
9. मटकुरिया श्मशान घाट के समीप में स्वागत.
4 किलोमीटर
10. केंदुआ बाजार में स्वागत.
5 किलोमीटर
11.पुटकी प्रभु चौक में स्वागत.
5 किलोमीटर
12.कपूरिया मोड में स्वागत.
6 किलोमीटर
13.महुदा में स्वागत.
1 किलोमीटर
14. महुदा मोड़ में स्वागत.
15. बार एसोसिएशन द्वारा न्यायालय के समीप स्वागत



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments