धनबाद : सरायढेला थाना अंतर्गत एक्सओटिका पियर्ल अपार्टमेंट के 3th फ्लोर 401 नंबर फ्लैट के ओनर रीता सिंह के यहाँ एसबीआई की टीम लोन चुकता नहीं करने पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में फ्लैट को सील करने पहुंची। एसबीआई के अधिकारी विश्वजीत दीक्षित ने मीडिया को बताया कि एसबीआई रासमेट ब्रांच के द्वारा रीता सिंह को होम लोन के रूप में 3 किस्तो में उन्हें कुल राशि 18 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है जिससे पिछले 18 माह से रीता सिंह के द्वारा उक्त लोन की राशि नही जमा कर रहे थे जबकि एसबीआई के द्वारा कई बार रीता सिंह को समय दिया गया इसके बावजूद भी वे समय पर एसबीआई की होम लोन राशि जमा नही कर पाई है इसलिए एसबीआई शाखा के द्वारा एनपीए घोषित किया गया है। इस दौरान एसबीआई एक निजी रिकवरी एजेंट विंग्स एजेंसी को दिया गया था जबकि रिकवरी एजेंट के द्वारा रीता सिंह पर सील करने के लेकर कई बार अवगत्त कराया गया। आज मजिस्ट्रेट तथा संबंधित थाना के पदाधिकारी और रिकवरी एजेंट तथा एसबीआई अधिकारी और कर्मचारियों के नेतृत्व में 3th फलोर के फ्लैट न0 401 को सील किया गया है।जबकि फ्लैट में रिता सिंह के अलावा उनके दो पुत्र भी साथ में रहते थे जबकि रीता सिंह का पति 1990 में उनका देहांत हो गया था इसके बाद 2018 में रीता सिंह ने एसबीआई शाखा से होम लोन के रूप में 18 लख रुपए प्राप्त किया था इसके बाद एसबीआई बैंक के द्वारा पिछले डेढ़ माह से लोन राशि नहीं जमा होने पर उक्त आरोपी रीता सिंह के फ्लैट को सील किया गया है जबकि फ्लैट में सभी सामानों का लिस्ट सूची बनाकर सील किया गया है।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments