धनबाद। मैं इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में धनबाद लोकसभा क्षेत्र से लड़ूंगी। और जीत दर्ज कर गरीबों के लिए काम करूंगी और धनबाद लोकसभा सीट से सबसे अधिक मतों से मैं विजय बनूंगी । यह बातें अखिल भारतीय किन्नर समाज की धनबाद जिला अध्यक्ष वा मनाईटांड़ कुम्हार पट्टी की रहने वाली सुनैना सिंह किन्नर ने कहीं। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में धनबाद लोकसभा से लडूंगी और जीत दर्ज कर इतिहास रचूंगी, क्योंकि अब लोगों का रुझान किन्नर समाज की तरफ बढ़ रहा है हमारे समाज में निः स्वार्थ भाव से सेवा करता है हमारे समाज में कोई भाई भतीजा वाद नहीं है। हमारा जो भी है वह हमारा जजमान है। जिसकी खुशी में ही हमारी खुशी झलकती है। सुनैना किन्नर ने आगे बताया कि हमारा मार्गदर्शन अखिल भारतीय किन्नर समाज के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष छम छम देवी किन्नर है और उन्हीं के सिद्धांतों पर मैं चलता हूं उनका सोच एक अलग है जिससे धनबाद लोकसभा ही नहीं पूरे झारखंड या भारतवर्ष जानता है। सुनैना ने बताया की मैं आज जो कुछ भी मुकाम हासिल की हूँ इसके पीछे हमारी गुरु छम छम देवी किन्नर की देन है मैं उनके ही राह पर चल कर आज मैं अपने समाज के अलावे आपने जजमानों के अधूरे कामो को पूरा करूंगी। आज हमारे बीच ऐसे ऐसे लोग आते है जिन्हें यह पता नही होता है कि सरकार की किन किन योजना आई है और उसका लाभ कैसे मिलेग। उन्होंने यह भी बताई की हर जगह पर बिचौलिया हावी होकर बैठ गया है । अगर हमारे जजमान मुझे मौका दिया तो बिचौलिया वाद का खात्मा करूंगी और यहां के हमारे जजमानों का राज चलेगा। इस साल लोकसभा चुनाव मैं लड़ूंगी साथ ही यह भी बताना चाहता हूं कि मैं किसी पार्टी की टिकट पर चुनाव नहीं लडूंगी हमारा टिकट हमारा जजमान देगा और वही टिकट लेकर में लोकसभा जाऊंगी और जजमानों की खुशी के लिए काम करुंगी।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments