धनबाद:जिला परिषद मैदान मे बंगाली वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित धनबाद बुक फेयर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। सुरक्षा प्रहरी कालेश्वर , दुकानदार एवं समिति के सदस्यों के सहयोग से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया नहीं तो यह बड़ी दुर्घटना साबित हो सकती थी क्योंकि यहां लगभग 50 स्टॉल्स हैं। यह मेला 31 मार्च से 7 अप्रैल तक चलने वाली है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए बंगाली वेलफेयर सोसाइटी के सचिव गोपाल भट्टाचार्य ने बताया कि ऑक्सफोर्ड पुस्तक दुकान में आग लगने की घटना लगभग प्रातः 11 बजे हुई ,सुरक्षा गार्ड एवं दुकानदारो के प्रयास से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। जिसके करण जिस दुकान पर आग लगी थी उस कॉर्नर से आग आगे नहीं बढ़ पाया क्योंकि हम लोगों ने फायर सेफ्टी नियमों को पालन किया है, दमकल की दो गाड़ियां भी आई थी लेकिन गाड़ी आने से पहले ही आग पर नियंत्रण पा लिया गया था नहीं तो यह बड़ी दुर्घटना साबित हो सकती थी , संभवत पहला प्रथम दृष्टि में या शार्ट सर्किट ही प्रतीत हो रहा है।सिक्योरिटी गार्ड कालेश्वर मोहली ने बताया लगभग 11:00 अचानक पुस्तक दुकान से धुआं निकलते हुए देखा, सामने जाकर देखा आग लगी हुई थी, आग पर काबू पाने के दौरान मेरा हाथ जल गया बाद में मेले में उपलब्ध अग्निशामक का व्यवहार करते हुए आग पर काबू पाया , स्थानीय दुकानदारो के कारण ही आग पर नियंत्रण पाया गया।
.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments