Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जो बांग्ला भाषा को सम्मान दिलायेगा बांग्ला भाषी उसी को समर्थन देगा: रीना मंडल

 


धनबाद।  झारखंड बांग्ला भाषी उन्नयन समिति के बैनर तले एक विशेष बैठक का आयोजन कोयला भवन दुर्गा मंदिर में भवानी बनर्जी की अध्यक्षता में हुआ। यह बैठक धनबाद लोकसभा चुनाव को मद्देनजर देखते हुए रखा गया था। क्योंकि झारखंड प्रदेश में कुल आबादी के 42% लोग बांग्ला भाषी है। धनबाद बांग्ला भाषी बाहुल्य क्षेत्र है और बांग्ला भाषा का गढ़ रहा है। बैठक में धनबाद और बोकारो क्षेत्र के बांग्ला भाषी सदस्य मौजूद रहे। सभी सम्मानित सदस्य गण ने अपने-अपने विचार प्रकट किये। समिति के संस्थापक वेंगु ठाकुर ने कहा कि सभी के विचार सुनने के बाद आगामी बैठक में एक ठोस निर्णय लिया जाएगा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बांग्ला भाषी यह निर्णय लेगी कि हम किसका समर्थन करेंगे। वहीं समिति के कार्यकारी अध्यक्ष  रीना मंडल ने कहा कि जो बांग्ला भाषा को झारखंड में उचित सम्मान दिलाएगा और बांग्ला भाषा को आने वाले दिनों में उन्नति की ओर ले जाएगा। हम बांग्ला भाषी उसी का समर्थन करेंगे। बात किसी भी पार्टी की नहीं है। बात है भाषा संस्कृति की है, "जो बांग्ला हित में बात करेगा वही झारखंड में राज करेगा।"आगे जो भी निर्णय लिया जाएगा संगठन के विचार विमर्श के बाद। कार्यक्रम में सुसोवन चक्रवर्ती ,आशीष मंडल, रघुनाथ राय, समीर मंडल, शिबू चक्रवर्ती ,संजय गोराई ,बुबई, नारायण चंद्रपाल, अनिल मंडल, रंजीत प्रमाणिक, कल्याण राय, वाशश कोथल, पुलक कुमार घोष, दिलीप कुमार बैराग्य ,शंकर मुखर्जी, कल्याण घोषाल ,टोनी बनर्जी, सपन चटर्जी वकील बेदिया मौजूद रहें।



Post a Comment

0 Comments