Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चड़क पूजा में दिखा भगवान शिव के प्रति भक्ति और उल्लास


धनबादः शिव भक्ति में लीन होकर शिव भक्तों ने अपने शरीर पर कील चुभोकर भगवान शिव के प्रति आस्था और विश्वास का परिचय दिया। यह नजारा था मनईटांड़ शिव मंदिर परिसर में चड़क पूजा के दौरान। मेला में मुख्य रूप से धनबाद विधायक राज सिन्हा, गिरिडीह सांसद प्रत्यासी जयराम महतो उपस्थित हुए। आस्था, विश्वास व भक्ति का उल्लास के साथ श्रद्धालु चड़क पूजा व मेला में शामिल होकर उत्साह से मनाया। जिले में प्रत्येक वर्ष अप्रैल माह में कड़ाके की धूप में श्रद्धा व उत्साह के साथ शिव भक्ति में लीन होकर यह पर्व मनाई जाती है। समिति के कोषाध्यक्ष सप्पू महतो ने बताया कि श्रीश्री चड़क पूजा समिति की ओर से 100वर्षों से अधिक समय से पूजा का आयोजन किया जा रहा है। पूर्व में छोटे स्तर पर पूजा आयोजन की जाती थी। अब भव्य तरीके से आयोजन किया जाता है। चड़क पूजा में प्रत्येक शिव भक्तों के साथ उनके घर के महिला सदस्यों  ने भी तीन दिन तक उपवास रखा। शिवभक्त शरीर में कील चुभोकर भोक्ता खूंटा में धूमकर उतर नहीं जाते तब तक महिलाएं सिर पर कलश लेकर खूंटा के ईद गीद खड़ी रही। शिवभक्त भोक्ता खूंटा में घूमने के बाद महिलाएं श्रद्धालु आम के पत्ते से उनके शरीर पर जल छिड़की।



Post a Comment

0 Comments