धनबाद। विधानसभा क्षेत्र मासस एंव मायुमो की संयुक्त कार्यकर्ताओं की एक बैठक नरेश पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन मायुमो जिला सचिव राणा चटराज ने की। बैठक में मुख्य रूप से मासस धनबाद लोकसभा प्रत्याशी जगदीश रवानी उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए मासस प्रत्याशी जगदीश रवानी ने कहा कि आज देश को भाजपा एक नई गुलामी की ओर ले जा रहा है। देश के तमाम संपदा एवं सार्वजनिक उद्योगों को कॉरपोरेट कंपनी के हवाले करने के साथ - साथ यहां की संपदा को लूटने की खुली छूट दे रखी है । आज झारखंड को भी नए रूप से शोषण का जरिया बना रहा है । आज देश में सबसे बड़ी समस्या महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ती गरीबी है । जिसका निदान भाजपा के पास नहीं है । उन्होंने कहा कि आज कोयलांचल में चाहे माफिया शक्ति हो या लुटेरा, रंगदार हर प्रकार के शोषण के खिलाफ मासस और लाल झंडा लड़ते आयी हैं l ये चुनाव देश के साथ-साथ कोयलांचल की भविष्य निर्भर करता है।इसलिए आम जनता, मजदूर - किसान से आह्वान है कि मासस को अपना व्यापक मतदान देकर सही जनप्रतिनिधि संसद में भेजने का काम करें। जो यहां की मजदूर किसान, छात्र, नौजवान, आम गरीबों की आवाज बनेगी । मुझे विश्वास है की, इस बार मासस एवं लाल झंडा भाजपा के विजय रथ को रोकेगी।
बैठक में मायुमो जिला अध्यक्ष पवन महतो, सुभाष चटर्जी, विजय पासवान, राकेश सिंह, ललिता देवी, संतोष रवानी, अरविंद तिवारी, मंटू रवानी, भोला ताम्रकार, सुरेश पासवान, राजकुमार रवानी, औरंगजेब खान, मोहम्मद अख्तर, अधिवक्ता कन्हैया कुमार, राजकुमार सिंह, सरफुद्दीन अंसारी, दिलीप भुईया, लालु राय, रियाज अंसारी आदि उपस्थित थे l



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments