Hot Posts

6/recent/ticker-posts

वेडलॉक ग्रीन में आग लगने से मची अफरातफरी, चल रही थी बड़ी पार्टी होटल के कर्मचारियो की सूझबूझ से बड़ी घटना होते होते रह गई

 




धनबाद : जिले के बरवा अड्डा थाना क्षेत्र के  राष्ट्रीय पथ पर स्थित वेडलॉक ग्रीन में देर रात आग लगने की सुचना के बाद पुलिस प्रशासन के साथ अग्निशमन के दो वाहन मौके पर पहुंचे जहाँ बड़ी बड़ी पार्टिया चल रही थी होटल के ठीक पीछे आग लगी थी जिससे बड़ी घटना होने से बाल बाल बच गई है। पुलिस प्रशासन के साथ अग्निशमन की टीम ने राहत भरी सांस लिया। क्योकि बिहार के पटना में एक होटल में आग लगने से बड़ी दुर्घटना हुई है जिसके बाद अग्निशमन की टीम  पूरी तैयारी के साथ धनबाद के वेडलूक ग्रीन होटल पहुंची, जहां होटल के ठीक पीछे झाड़ी में लगी आग पर पूर्णत काबू पा लिया है जहा एक बड़ी दुर्घटना होने से बाल-बाल बची है। जबकि उक्त होटल में बड़े पार्टी का कार्यक्रम जारी था जहॉ लोग पार्टी में मशगूल थे। होटल के कर्मचारी ने सूझबूझ के साथ पुलिस प्रशासन और अग्निशमन टीम को सुचना दिया। समय रहते आग पर नियंत्रित कर लिया गया, नहीं तो एक बड़ी दुर्घटना से इंकार नही किया जा सकता था।

 

वही अग्निशमन के कर्मचारी मनोज सिंह ने मीडिया को बताया की अग्निशमन को सुचना प्राप्त हुआ की वेडलूक ग्रीन होटल में आग लग गई है जिसके बाद अग्निशमन टीम दो दमकल वाहन को लेकर होटल वेडलूक ग्रीन पहुंची है जहा होटल के ठीक पीछे आग लगी थी और बगल में ही पार्टी चल रही थी जबकि आग झाड़ी में लगी थी और आग कैसे और कहा से लगी है इसकी जानकरी किसी को नही है जबकि होटल के स्टाफ भी यहाँ मौजूद है आग बुझाने में।






Post a Comment

0 Comments