Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद कांग्रेस की प्रेस वार्ता में जिला प्रभारी चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा की झारखंड में इंडी गठबंधन 14 में से कम से कम 10 सीट जीतने जा रहीं, भाजपा उम्मीदवार की छवि दगदार, कांग्रेस उम्मीदवार साफ छवि की एक भी मुकदमा नहीं



Dhanbad। धनबाद में चुनावी पारा चढ़ता जा रहा है सभी पार्टीयां एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं । धनबाद लोकसभा प्रभारी चंद्रेशेखर शुक्ला ने जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा की लोकसभा का यह चुनाव संविधान बचाने की लड़ाई है। केंद्र सरकार आज तानाशाह हो गई है जो संविधान बदलने केसाथ ही केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने में लगी हैं लोकसभा के कांग्रेस के उम्मीदवार साफ छवि की है और बीजेपी के उम्मीदवार ढुल्लू महतो पर कई अपराधिक मुकदमे दर्ज है। जनता को वोट देने से पहले एक बार जरूर सोचना चाहिए। इसके साथ ही कहा की झारखंड में भी इंडी गठबंधन 14 में से कम से कम 10 सीट जीतने जा रहीं हैं जिस तरह देश में महंगाई बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। देश की जनता मोदी जी के सरकार से ऊब चुकी है धनबाद में इंडी गठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ रही है। धनबाद सीट से भी जीत सुनिश्चित है। मौके पर जिला कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया, निधि प्रसाद एवं अन्य मौजूद थे।





Post a Comment

0 Comments