धनबाद: ब्राह्मण समाज ने सर्वसम्मति से यह घोषणा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो को अपना भरपूर समर्थन देकर उन्हें विजय दिलाएंगे। गुरुवार को ब्राह्मण समाज की एक टोली चीटाही ग्राम पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी को पुष्पगुच्छ देकर तथा वैदिक रीति रिवाज से मंगलाचरण स्वस्तिवाचन के जरिए उनका स्वागत किया। मौके पर सैकड़ो ब्राह्मणों ने एक स्वर में ध्वनि मत से ढुल्लू महतो के समर्थन में विजय भव की आवाज बुलंद की। मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश महासचिव जिला प्रभारी सुरेश चंद तिवारी, भगवत प्रसाद पांडेय, प्रमोद कुमार दुबे, दीनानाथ दुबे ,बोकारो से मृणाल चौबे, बीसीसीएल के एरिया इंजीनियर हृदय कुमार मिश्रा, सुमन पांडेय ,अनिल उपाध्याय, मनोज कुमार दुबे, मनोहर पांडेय, सुमन पांडेय ,अनिल उपाध्याय, शक्ति पाठक, यूसी पांडेय ,मिथिलेश कुमार तिवारी, राजेश तिवारी, वासुदेव मुखर्जी, अमित चौबे, विकास चौबे, मुरली कृष्णा तिवारी, सुशील तिवारी, राहुल तिवारी, सुनील चक्रवर्ती, सुरेश चक्रवर्ती तथा मधुसूदन चक्रवर्ती आदि प्रमुख रूप से शामिल थें।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments