Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, धनबाद में सत्र 2024 -25 के लिए सीबीएसई इन हाउस टीचर्स ट्रेनिंग का शुभारंभ किया गया,रिसोर्स पर्सन की भूमिका में विद्यालय के प्राचार्य उमाशंकर सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को कई तकनीकी जानकारियां दी



धनबाद। गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, धनबाद में सत्र  2024 -25 के लिए सीबीएसई इन हाउस टीचर्स ट्रेनिंग का शुभारंभ किया गया। आज के शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का विषय प्रोफेशनल सॉफ्ट स्किल्स था रिसोर्स पर्सन की भूमिका में विद्यालय के प्राचार्य  उमाशंकर सिंह थे।उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को कई तकनीकी जानकारियां दी जो व्यावसायिक कुशलता के लिए आवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल सॉफ्ट स्किल्स वह गुण है जो किसी भी कर्मचारी को उसके कार्य में उत्कृष्टता प्रदान करता है ।रिसोर्स पर्सन  उमाशंकर सिंह ने कहा कि सॉफ्ट स्किल के  अंतर्गत टीमवर्क, संचार, समस्या को सुलझाना,  नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक प्रोत्साहन,  समय प्रबंधन, संगठनात्मक सोच इत्यादि आते हैं जो व्यावसायिक सफलता  के लिए आवश्यक है।  शिक्षा के क्षेत्र में भी शिक्षकों को इन सॉफ्ट स्किल्स से लैस होना आवश्यक है तभी वह अपनी गुणवत्ता को बढ़ा सकेंगे और विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच को विकसित कर सकेंगे। कार्यक्रम का समापन एस टी एन सी  सोमा मजूमदार के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक तथा शिक्षिकाएं उपस्थित रहे  और शिक्षण की बारीकियां को सीखा।



Post a Comment

0 Comments