धनबाद। धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के दौरान अनुपमा सिंह के साथ उनकी सास,अनूप सिंह और पूर्णिमा नीरज सिंह मौजूद रहे। नामांकन के बाद गोल्फ ग्राउंड में अनुमपा सिंह की जनसभा में झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन भी शामिल हुए। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी का परिवार जीवन भर मजदूरों के लिए संघर्षरत रहा। जबकि भाजपा के उम्मीदवार मोदी के गारंटी पर चुनाव लड़ रहे हैं भाजपा के उम्मीदवार का बैकग्राउंड भी मोदी जी को देखना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी जी के कार्यकाल में महंगाई आसमान छूने लगी रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल काफी महंगे हो गए। केंद्रीय एजेंसियों केसहारे विपक्षी दलों के नेताओं को डराया धमकाया जारहा है। झारखंड केपूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसी के शिकार हुए। बेरमो विधायक अनूप सिंह ने अपनी पत्नी के पक्ष में मतदाताओं को रिझाते हुए कहा की महागठबंधन ने मेरी पत्नी को प्रत्याशी बनाकर महिला सशक्तिकरण के दिशा में काम किया। उन्होंने मंच से धनबाद केपूर्व सांसद रहे शंकर दयाल सिंह, एके राय, ददई दुबे, रामनारायण शर्मा तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने सांसद की गरिमा को बनाए रखा। उन्होंने कहा की मतदाता सांसद के रूप में ऐसे व्यक्ति को चुनते हैं जो उन्हें दो वक्त की रोटीऔर रोजगार दे सके। लेकिन धनबाद का के लिए भाजपा ने ऐसे उम्मीदवार को टिकट दिया है जिसपर 51 मुकदमे दर्ज है। अमित शाह अपने उम्मीदवार को देखने थोड़ी आएंगे। उन्होंने बताया कि यह लड़ाई बाहरी भीतरी की नहीं है, बैकवर्ड फॉरवर्ड की नहीं है। यह लड़ाई संविधान बचाने की है। उन्होंने हुंकार भरा की यह सीट जीतकर महागठबंधन का सर ऊंचा करेंगे। उन्होंने अपनी पत्नी से कहा कि निर्णयचाहे जो भी लेकिन डरना नहीं है। महिला दुर्गा और काली का रूप होती है वह आपके लिए, जनता को भय मुक्त बनाने के लिए ढुल्लू महतो से भिड़ेगी। सांसद प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने कहा कि उन्हें लोग वोट करें ताकि वह महिलाओं के सम्मान, बच्चों के लिए शिक्षा और बुजुर्गोंके लिए अस्पताल बनाने का काम कर सके। उन्होंने कहा कि महिलाएं अच्छे दिन का इंतजार कर रही है, धनबाद की जनता विकास का। उन्हें धनबाद में परिवर्तन चाहिए। अपने पति को विश्वास जताते हुए उन्होंने कहा कि परिणाम सिर्फ जीत ही होगा। सभा में मंत्री बादल पत्र लेख,आलमगीर आलम , झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह , गिरिडीह लोकसभा के प्रत्याशी मथुरा महतो , राज्यसभा सदस्य महुआ मांझी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं अन्य मौजूद थे।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments