Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भाई-बहन, बेटे-बहुएं और बेटियां एक साथ 25 मई को करेंगे मतदान, मटकुरिया में 36 सदस्यों का सिख परिवार एक साथ डालेगा वोट


लोकसभा चुनाव का उत्साह

धनबाद। धनबाद में छठे चरण में 25 मई को लोकसभा चुनाव का मतदान है। धनबाद करेगा मतदान। इस बार दिनभर मतदान। वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है जैसे स्लोगन के जरिए मतदान जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, तो दूसरी ओर मतदाता भी चुनाव का पर्व, देश का गर्व का हिस्सा बनने के लिए कम उत्साहित नहीं हैं। मटकुरिया का सिख परिवार के 36 सदस्य एक साथ वोट डालने जाएंगे। छह भाई, उनकी पत्नी, बेटे व बहुएं, बहन व उनके बेटे मटकुरिया स्थित भवन कारा गौशाला और एमएसएमई प्रांगण बूथ में साथ मिलकर वोट डालने जाएंगे तो वाकई में चुनाव का पर्व जैसा माहौल बनेगा।


मटकुरिया रोड में बसा है सिख परिवार

स्वर्गीय इंदर सिंह का परिवार है। परिवार में 6 भाई व 3 बहनें और उनके बेटे-बहुएं, बेटियां समेत कुल 36 सदस्य हैं और सभी मटकुरिया गुरुद्वारा के पास रहते हैं। भाइयों में तीसरे गुरजीत सिंह (बैंकमोड़ बड़ा गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सचिव) बताते हैं कि 25 मई की सुबह सभी भाई-बहन व परिवार के 36 सदस्य रिलायबल मारुति शोरूम के विपरीत पुराने घर के पास एकत्र होंगे। सभी मिलकर लस्सी, छांछ समेत चाय का सेवन करेंगे। इसके बाद एक साथ मिलकर वोट डालने जाएंगे।

बनारस से वोट डालने आएंगे धनबाद

गुरुजीत सिंह की बेटी शालू छाबड़ा बनारस में रहती है। 25 मई को वोट डालने के लिए बनारस से धनबाद आएगी। गुरजीत सिंह बताते हैं कि बेटी यहीं पर आकर वोट डालती है। वहीं बहू पहली बार यहां वोट डालेगी।ससुराल में पहली बार वोट डालने को लेकर बहू में काफी उत्साह दिखा।

वर्ष 1947 में पाकिस्तान से भारत आकर बसा परिवार

गुरजीत सिंह बताते हैं कि उनके पूर्वज पाकिस्तान में रहते हैं। 1947में जब विभाजन हुआ तो दादा स्वर्गीय जगत राम परिवार के साथ पहले समस्तीपुर और फिर धनबाद आ गए। यहां मटकुरिया छोटा गुरुद्वारा के पास परिवार बसा। पिता स्वर्गीय इंदर सिंह कपड़े का व्यवसाय करते थे। परिवार में अभी छह भाई जयपाल सिंह, वरयाम सिंह, गुरजीत सिंह, अमरीक सिंह, मोहन सिंह व जशबीर सिंह और बहन चरणजीत कौर व परमजीत कौर हैं। एक बहन का स्वर्गवास हो गया है।




Post a Comment

0 Comments