धनबाद जिला जनता दल यू० के वरिष्ठ नेताओं की बैठक होटल कोल केपिटल, बैंक मोड़ में हुई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह ने किया। धनबाद लोकसभा के एन डी ए प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने कहा कि बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में जो विकास का गंगा बहाए है। वह किसी से छिपा नहीं है। इसलिए बाघमारा की जनता मुझे विकास पुरूष के नाम से जानती है। गरीब, असहाय, मजदूरों के आवाज को हमेशा बुलंद करने का काम कर चुके है। धनबाद लोकसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने का काम करेंगे। जदयू पार्टी के जिला अध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के गुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं पार्टी के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद खीरू महतो जी का निर्देश है कि इस बार धनबाद से श्री ढुलु महतो को आपलोग मिल-जुलकर जिताने का काम करें और मुझे आशा एवं उम्मीद है कि इस बार पूरे झारखण्ड सहित धनबाद से एन०डी०ए० प्रत्याशी ढुलु महतो की जीत तय है क्योंकि श्री ढुलु महतो हमेशा जन समस्याओं को लेकर आंदोलन करने का काम करते है और इनके जीतने से धनबाद की जो मांगें है ओवरब्रिज, हवाई अड्डा एवं एम्स का निर्माण का भी सपना पूरा होगा। मुख्य अतिथि के रूप में जदयू के धनबाद लोकसभा प्रभारी रामस्वरूप यादव ने शिरकत किये। श्री यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में एक पूर्व मुख्यमंत्री जेल की हवा खा रहे हैं. मंत्री के पीए के नौकर के घर से करोड़ों रुपये मिल रहे है। एनडीए की सरकार में भ्रष्टाचारियों की जगह जेल में है। इसलिए महागठबंधन को पेट में दर्द हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण विश्व में भारत के नाम का डंका बज रहा है जो सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है। बैठक में सभी वक्ताओं ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि धनबाद लोकसभा के एन०डी०ए० प्रत्याशी श्री ढुलु महतो को ज्यादा से ज्यादा मतो से जिताना है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश महासचिव श्री सुशील कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी हसीब खान, प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह, प्रदेश सचिव राजु कुमार सिंह, उचित महतो, विजय सिंह कुशवाहा, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, युवा के जिला अध्यक्ष रूपेश पासवान, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पुष्पा पाण्डेय, धनबाद प्रखण्ड अध्यक्ष बबलु मोदक, बलियापुर प्रखण्ड अध्यक्ष शिव चरण महतो, झरिया नगर अध्यक्ष संतोष कुमार, भूली नगर अध्यक्ष झप्पु सिन्हा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुन्ना सिन्हा, जिला महासचिव कामेश्वर यादव, महिला नेत्री गीता रानी मण्डल, डॉ० राजेश राम, बैजु सिन्हा, वरिष्ठ नेता सकलदेव राय, स्मृतिकान्त सिंह, अनोज कुमार, अशोक सिंह, साधु शरण पासवान, शंकर सिंह, नमन भारती, शंकर चौरसिया, रंगनायिका बोस, वशिष्ठ तिवारी, आदित्य पासवान, बैजनाथ भगत, मनोज सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments