Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के 68वे वर्षगांठ के अवसर पर अनुयायियों ने सेवा कार्य किया

 




धनबाद। श्री श्री रविशंकरजी की 68 वें जन्म उत्सव के उपलक्ष पर दी आर्ट आफ लिविंग की विभिन्न सेवा कार्य चालू है। दिल्ली पब्लिक स्कूल कार्मिक नगर, फिनस्क्वेयर अपार्टमेंट लुबी सर्कुलर रोड, और धैया टीएओल सेंटर रैमसन रेसिडेंसी मे हैप्पीनेस कार्यशाला आयोजित हुआ, जिसमे करीब 30 नए लोग लाभान्वित हुए। इस कार्यशाला का नेतृत्व आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक विभु गौतम, सोनाली सिंह, सोनी कुमारी और मयंक सिंह ने किया और इन कार्यशालाओं को सफल बनाने में डाक्टर सरिता सिन्हा, झुंपा चैटर्जी, इंदु कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।आर्ट ऑफ लिविंग ब्यूरो ऑफ कम्युनिकेशन धनबाद मीडिया प्रभारी मयंक सिंह ने कहा की आर्ट ऑफ लिविंग ब्यूरो ऑफ कम्युनिकेशन के जिला प्रभारी मयंक सिंह ने बताया कि "13 मई को गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी 68 वर्ष के हो जाएंगे, इस अवसर पर अनुयायियों ने विभिन्न सेवा कार्य करने का निर्णय लिया है, 11 तारीख शनिवार को करीब 100 लोगो को खिचड़ी वितरण कार्य शनि मंदिर, शक्ति मंदिर पर होगा। 

12 तारीख को लालमणि वृद्ध आश्रम मे सभी को उत्तम भोजन और मीठा का प्रबंध किया गया है। वही 13 तारीख को निर्मला लेप्रोसी होम मे सभी मरीजों को दोपहर का भोजन करवाया जायेगा। 13 मई को प्रातः काल सभी अनुयायी कोयलानगर स्थित जुबली हाल मे सुदर्शन क्रिया और गुरु पूजा से दिन का आरंभ करेंगे, और सायं काल 6:30 बजे दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डाक्टर सरिता सिन्हा के निवास पर सत्संग और प्रसाद का प्रबंध किया गया है। इस कार्यक्रम में शहर के सभी विद्यमान अतिथिगण के साथ आप सभी सपरिवार आमंत्रित है।








Post a Comment

0 Comments