Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर वैदिक रीति-रिवाज शंखध्वनि के साथ पुजा अर्चना किया गया



धनबाद। न्यू मुरली नगर निवासी सहदेव तिवारी के आवासीय परिसर में ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में  भगवान परशुराम  के जन्मोत्सव पर  वैदिक  रीति-रिवाज शंखध्वनि के साथ पुजा अर्चना किया गया। भगवान परशुराम जी का आरती लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। "सर्वाणी कर्माणी कुर्वाना दूरे संतोअपि वामानवा। प्रिया भवंति लोकस्य स्वे स्वे कर्मब्यवस्थिता।।"भगवान के छठे अवतार भगवान परशुराम जी समस्त ब्राह्मणों के साथ साथ सभी चारों वर्णों के श्रद्धालु जनों का पुजनीय है। ब्राह्मण समस्त चराचर जगत के प्रेरित और श्रद्धेय होते हैं। इसलिए ब्राह्मण दूसरे को सुख समृद्धि शांति और खुशहाली के लिए निस्वार्थभाव से सदैव तत्पर रहते हैं। आज की इस आयोजन में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी सुरेश चन्द्र तिवारी,राजु तिवारी, मनोहर पाण्डेय,प्रमोद कुमार दूबे,अजीत कुमार ओझा, राजेश तिवारी, पप्पु तिवारी,राहुल तिवारी, सुनीता तिवारी,सरीता ओझा, दीप्ति तिवारी आदि उपस्थित हुए।




Post a Comment

0 Comments