Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मारवाड़ी महिला समिति धनबाद शाखा ने रविवार को हाउसिंग कॉलोनी स्थित कैलाश हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर लगाया, शिविर में 82 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ



धनबाद मारवाड़ी महिला समिति धनबाद शाखा ने रविवार को हाउसिंग कॉलोनी स्थित कैलाश हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर लगाया। थैलेशिमिया सप्ताह अंतर्गत विशेष तौर पर यह शिविर लगाया गया। इससे 82 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। समाजसेवी मिठू सरिया, समिति की सदस्य सुलोचना सावरिया की बहू ने रक्तदान किया। कैलाश हॉस्पिटल के कर्मी भी रक्तदान आगे आए। रक्तदान शिविर डॉ. आशीष बजाज और डॉ. नेहा बजाज की देखरेख में हुआ। डॉ. आशीष बजाज ने रक्तदान का महत्व साझा किया। मौके पर महिला समिति की अध्यक्ष शारदा बजाज, सचिव सुधा खेतान, अंजू गुप्ता, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अरुणा भगानिया, उर्मिला गुटगुटिया, अनीता अग्रवाल, अनीता मिश्रा, अन्नपूर्णा हड़ोदिया, किरण अग्रवाल, रानी लुहारुका, सीमा जालान, सुशीला, कविता, शीतल, अभिलाषा, सुलोचना, सरोज, प्रीति, बबीता चौधरी, बबीता पोद्यार, इंदू तायल, चंदा आदि का योगदान रहा।



Post a Comment

0 Comments