Hot Posts

6/recent/ticker-posts

43 डिग्री टेम्प्रेचर में शिक्षकों ने हज़ारों आमजनों को शर्बत पिलाकर मनाया डॉ. शोभा सिन्हा का जन्मदिवस




धनबाद। शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अनोखे ढंग से मनाया अपने आदरणीय मैडम का जन्मदिन। दिन था रविवार समय और संयोग था डॉ. जे. के. सिन्हा मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल ऑफ़ लर्निंग की स्थापिका एवं चेयरपर्सन डॉ. शोभा सिन्हा के जन्म दिन को मनाने का। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. बी. जगदीश राव के नेतृत्व में शिक्षकों ने शहर के व्यस्तम स्थानों में से एक मेमको मोड पर सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर बारह बजे तक शर्बत कैंप लगाकर हज़ारों राहगीरों को शर्बत बनाकर पिलाने का कार्य किया। इस दौरान सामान्य से विशेष दर्ज़े तक के लोगों ने न केवल स्वादिस्ट शर्बत का लुफ्त उठाया साथ ही शिक्षकों के इस कार्य की सराहना भी किया। जन्मदिन के दौरान इस तरह के अनूठे कार्यक्रम के विषय में पूछे जाने पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश राव ने बताया कि शहर में पड़ रही भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए हमने अपने मैडम के जन्मदिन को सबके साथ मिठास बांटते हुए मनाने का निर्णय लिया। सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर के बराह बजे तक में हमारे टीम ने करीब पांच हज़ार राहगीरों को शर्बत पिलाया। गर्मी के इस तपन में लोगों को स्वादिस्ट शर्बत के घूंट से मिली संतुष्टि देखकर हमे अच्छा लगा और बतौर शिक्षक पढ़ाई के सिवाए हमे भी हर संभव समाज के लिए सदा कुछ करते रहने की प्रेरणा मिली। इस अवसर पर व्यक्तिगत रूप से शामिल हुई डॉ शोभा सिन्हा ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि मेरे लिए यह जन्मदिन का अनमोल उपहार रहा जब हमारे शिक्षकों ने घर से बाहर निकल कर इस तपती गर्मी में सड़क पर राहगीरों में मिठास बाँट रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में पंकज मिश्रा, अमित कुमार, आनंद कुमार सहाय, सुतापा सेन गुप्ता, निबेदिता डे, रेनू आंनद, रिया रंजन, रीना साहू, प्रियंका आनंद, प्रगति चौधरी, प्रज्ञा शुक्ल, स्निग्धा मिश्रा,गजेंद्र गिरी, अमित सिन्हा, प्रदीप पासवान, सद्दाम हुसैन, किशोर कुणाल, सपन पाल, सपन मंडल ने अहम् भूमिका निभाई।


Post a Comment

0 Comments