Hot Posts

6/recent/ticker-posts

युवा संघर्ष मोर्चा ने मनाया मजदूर दिवस,दिलीप सिंह ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रांगा टांड श्रमिक चौक पर आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं मजदूरों में मिठाई बांटकर मजदूर दिवस मनाया

 




धनबाद.बुधवार को मई दिवस यानी श्रमिक दिवस पर युवा संघर्ष मोर्चा के संस्थापक सह अध्यक्ष दिलीप सिंह  सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रांगा टांड श्रमिक चौक पर आदमकद प्रतिपा पर माल्यार्पण कर एवं मजदूरों में मिठाई बांटकर मजदूर दिवस मनाया. इस अवसर पर दिलीप सिंह ने कहा कि 

हर साल 1 मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है। मजदूर दिवस को लेबर डे श्रमिक दिवस या मई डे के नाम से भी जाना जाता है। श्रमिकों के सम्मान के साथ ही मजदूरों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने के उद्देश्य से भी यह दिन मनाते हैं। इस दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा भी मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाता है।आज असंगठित क्षेत्र के मजदूर अपने हक अधिकार से वंचित है. उनकी सुध लेने वाला कोई नही है.मजदूरों के बिना किसी भी देश में औद्योगिक ढांचे के निर्माण की कल्पना करना संभव नहीं है।

मजदूर कड़कड़ाती सर्दी, भीषण गर्मी व मूसलाधार बरसात जैसे कठिन से कठिन हालात में पसीना बहाते हैं और अपना श्रम बेचकर न्यूनतम मजदूरी प्राप्त करते हैं। मजदूरों के हिस्से में कभी कोई छुट्टी नहीं होती। आज के दिन केंद्र व राज्य सरकार से मांग है कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के प्रति गंभीरता दिखाए.मौके पर बर्जेश शर्मा, आकाश साव, कुंदन सिंह , राजा तिवारी , बुचुन, छोटू सिंह, गौतम,राजा पासवान उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments