धनबाद। तोपचांची,यादव सपना होटल में जदयू तोपचांची प्रखंड उ.भाग के 9 पंचायत के पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। इस दौरान गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी को विजय बनाने हेतु बुथ स्तर पर रणनीति बनाई गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए दीप नारायण सिंह ने कहा कि जदयू पार्टी के सर्वमान्य नेता और बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो के निर्देश पर जदयू के कार्यकर्ता गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी को विजय बनाने हेतु संकल्पित है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और तीसरी बार 400 पार के साथ केन्द्र में सरकार बनाएगी। बैठक मे तोपचांची प्रखण्ड के रामाकुण्डा,मदैयडीह,तांतरी,चितरपूर,तोपचाँची,पावापुर,दुमदुमी,हरिहरपुर तथा कोरकोट्टा पंचायत के प्रभारी, सह प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से जदयू धनबाद जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महासचिव अशोक कुमार दास, जदयू नेता सुजीत ठाकुर,जदयू अनुसूचित जाति मोर्चा प्रखण्ड सचिव सुखदेव दास, फागू हेम्ब्रम,महेन्द्र मोहली,छोटु कुमार,विनय कुमार सिंह,संजय प्रसाद,भुनेश्वर महतो,ओम प्रकाश महतो,मोहन महतो,प्रेम चंद रजक,गजेन्द्र ठाकुर,गौतम धीवर,रोहित हजाम, प्रदिप कुमार,लालजी कर्मकार, टेक लाल तुरी,टिंकु कुमार शर्मा,चंदन शर्मा,निलेश कुमार,अरुण रवि दास,सुधीर कुमार दास,राहुल कुमार दास,सुरेश ठाकुर,मो मनोवर आलम,संतोष महतो आदि सैंकडो़ कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की संचालन अशोक कुमार दास एवं धन्यवाद ज्ञापन पंकज कुमार ने किया।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments