Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अपनी जमीन घिसकते देख अनूप सिंह अनाप-शनाप बयान बाजी कर रहे हैं: मंटू महतो


Dhanbad।आजसू जिला अध्यक्ष मंटू महतो ने लुबी सर्कुलर रोड स्थित निजी होटल में प्रेस वार्ता कर बेरमो विधायक अनूप सिंह पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों अनूप सिंह ने आजसु सुप्रीमो सुदेश महतो और गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी पर अभद्र टिप्पणी किया था जो कहीं से भी उचित नहीं है। गिरिडीह सांसद ने विस्थापितों के लिए आंदोलन चलाकर विस्थापित ट्रिब्यूनल बैठाया। जिसके चलते अनूप सिंह बौखला गए हैं। अपनी जमीन घिसकते देखते हुए वह अनाप-शनाप बयान बाजी कर रहे हैं। कोयलांचल में उनकी दाल गलने वाली नहीं है। उन्होंने आजसु सुप्रीमो पर व्यंग्य किया था कि कोई सगा नहीं जिसको ठगा नहीं अब कोयलांचल की जनता ही बताएगी की खाली हाथ आकर वे मजदूरों की कमाई से कैसे करोड़पति बन गए।



Post a Comment

0 Comments