धनबाद : धनबाद के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. पीएन वर्मा के पुत्र डॉ. अतुल वर्मा को हिमाचल प्रदेश का नया डीजीपी बनाया गया है। वर्ष 1991 बैच के आइपीएस डा. अतुल ने प्रारंभिक शिक्षा डिनोबली स्कूल डिगवाडीह (धनबाद) से पूरी की थी। इसके बाद एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। एमबीबीएस की उपाधि लेने वह आइपीएस बने।अतुल के पिता थे जाने-माने फिजिशियन
उनके पिता डा. पीएन वर्मा शहर के जाने-माने फिजिशियन थे। 2019 में उनका निधन हो गया। इधर, डा. अतुल के डीजीपी बनने की सूचना पर उनके गृह शहर धनबाद में खुशी का माहौल है। डीडीसी आवास के निकट उनका घर है। वर्तमान में उनके परिवार का कोई सदस्य यहां नहीं रहता है।
उनका घर अब केयरटेकर राजेश कुमार सिंह के हवाले है। डा. पीएन वर्मा फाउंडेशन का काम इसी आवास से चलता है। डा. अतुल की तीन बहनें हैं। वे अब दूसरे राज्यों में अपने परिवार के साथ रहती हैं। केयरटेकर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार शाम को ही डा. अतुल की सबसे बड़ी दीदी प्रो. अलका वर्मा ने उन्हें फोन कर इसकी सूचना दी।
डॉ. अतुल के परिवार में कई आईएएस
डा. अतुल हिमाचल प्रदेश के डीजीपी बनने की खबर सुनकर वह खुशी से झूम उठे। राजेश 24 वर्षों से इस परिवार का सदस्य के रूप में हैं। डा. अतुल के परिवार में कई आईएएस हैं। उनके बहनोई आइएएस अमरजीत सिन्हा सेवानिवृत्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सलाहकार रह चुके हैं।
0 Comments