धनबाद की मतदाता एकजुट हो, भाजपा को उखाड़ फेके:अरूप चटर्जी
धनबाद:गुरुवार को धनबाद लोकसभा से मासस प्रत्याशी जगदीश रवानी ने हजारों समर्थकों के साथ उपायुक्त कार्यलय में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मासस के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक आनंद महतो, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पुर्व विधायक अरूप चटर्जी, केंद्रीय सचिव बबलू महतो, मायुमो जिला अध्यक्ष पवन महतो शामिल थे। धनबाद लोकसभा क्षेत्र के बोकारो, चंदनक्यारी, सिंदरी, झरिया, निरसा, धनबाद क्षेत्र से सैकड़ो दोपहिया, तीन पहिया, चार पहिया वाहन से मासस के कार्यकर्ता जिला परिषद मैदान पहुंचे एंव उक्त स्थान से खुले जीप में मासस प्रत्याशी जगदीश रवानी, पूर्व विधायक अरूप चटर्जी, बबलू महतो, पवन महतो, रुस्तम अंसारी सवार होकर लोगों का अभिवादन करते हुए सिटी सेंटर पहुंचे जहां से पैदल मासस प्रत्याशी जगदीश रवानी के नेतृत्व में धैया रानी तालाब होते हुए मेमको मोड़ पहुंचा। वहां सर्वप्रथम शहीद मनिंद्र नाथ मंडल की आदमकद प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।उसके बाद पूर्व विधायक आनंद महतो, अरूप चटर्जी,बबलू महतो आदि के साथ उपयुक्त कार्यालय पहुंचकर धनबाद लोकसभा से मासस प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। उसके पश्चाप्त उपायुक्त कार्यालय के बाहर पत्रकारों को संबोधित करते हुए मासस प्रत्याशी जगदीश रवानी ने कहा कि जब से भाजपा शासन में आई है।देश आर्थिक गुलामी की ओर जा रहा है। पूंजीपति वर्गों का धन आसमान छू रहा है।वहीं गरीब 5 किलो का अनाज लेकर ठगा महसूस कर रहे हैं। पेट भरने के लिए आम जानता के पास काम नहीं है। किसी प्रकार अपने परिवार का भरण पोषण कर जीविका चला रहे हैं।वर्तमान में देश एवं समाज को सशक्त बनाने के लिए युवाओं के पास डिग्री है लेकिन नौकरी नहीं है। धनबाद के तीन बार के सांसद की खामियां को छुपाने के लिए प्रत्याशी बदली है। जिस प्रकार से बोतल का लेवल चेंज कर नया लेवल लगाया जाता है। बोतल वही रहता है।ठीक उसी प्रकार भाजपा ने किया है। एम्स, हवाई अड्डा दूसरे क्षेत्र चला गया।बैंक मोड़ का फ्लाई ओवर सकृंत है। उसकी आवाज उठाने वाले सांसद संसद भवन में सो रहा था। मासस की जीत से ही धनबाद कोयलांचल का चौमुखी विकास होगा। मासस के केंद्रिय कार्यकारी अध्यक्ष सह पुर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा की इस बार का चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। खास कर धनबाद लोकसभा क्षेत्र की आम जानता के लिए, क्योंकि धनबाद से कई महत्वपूर्ण योजनाएं दूसरे क्षेत्र चले गए हैं। महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा की स्थिति दिन ब दिन निचले स्तर पर जा रही है। इस बार मोदी सरकार को देश की गद्दी से बाहर करना होगा। आम जनता को किसान के आंदोलन से सीख लेने की जरूरत है। जिस प्रकार से देश के किसान एकजुट होकर मोदी सरकार की किसान विरोधी कानून संघर्ष के जरिए रद्द कराया। ठीक उसी प्रकार धनबाद के मतदाता एकजुट होकर भाजपा को उखाड़ फेंकना है।विशाल नामांकरण रैली में मुख्य रूप से मासस जिला अध्यक्ष बिन्दा पासवान, महानगर अध्यक्ष रुस्तम अंसारी, मायुमो जिला अध्यक्ष पवन महतो, दिलीप तिवारी, दिल मोहम्मद, बादल बाउरी, संतु चटर्जी, सबुर गोराई, राणा चटराज, गणेश महतो, हेमलता देवी, अंजू चटर्जी, काशीनाथ मंडल, नरेश पासवान,गयाराम शर्मा, भीम रजक, कल्याण राय, सुरेश महतो, देवीलाल महतो, लालमोहन रजवार, लखी राम रजवार, चेतु महतो, गोविंद रवानी, सुखलाल महतो, मंटू रवानी, शीतल दत्ता, दिनेश महतो, सुरेश दास आदि शामिल थे।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments