Hot Posts

6/recent/ticker-posts

असामाजिक तत्वों ने बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा का किया अपमान,स्मारक समिति ने कि कार्रवाई की मांग

 



धनबाद। धनबाद के विनोद बिहारी  चौक स्थित झारखंड के पितामह कहे जाने वाले स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा को कुछ सामाजिक तत्वों के द्वारा काले कपड़े से ढक दिया गया एवं उन्हें चप्पल का माला पहना दिया गया जिसके बाद स्मारक समिति से जुड़े लोगों ने घटना का जोरदार विरोध करते हुए इस कृत्य को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्यवाईकी मांग की है। समिति के अध्यक्ष डालूराम महतो ने कहा की  दोनों लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार का दौर चल रहा है इसी बीच असामाजिक तत्वों ने सामाजिक सौहार्द बिगड़ने के उद्देश्य से इस तरह की घटना को रात के अंधेरे में अंजाम दिया है । ऐसे में आसपास के मॉल एवं संस्थानों में लगे सीसीटीवी कैमरे से जांच कर आरोपियों की पहचान कर उन पर उचित कानूनी कार्रवाई करने पर ऐसे तत्वों पर अंकुश लगाया जा सकेगा




Post a Comment

0 Comments