धनबाद : सेवा और समर्पण संस्था के सदस्यों ने लगातारएसएनएमएमसीएच अस्पताल मे परेशान लाचार मरीजों के परिजनों को भोजन वितरण सेवा दे रहा है। इसी क्रम मे संस्था की सचिव मनीषा सिंह की माँ स्वo रमा सिंह की पुण्यतिथि अवसर पर आज से लगातार 5 दिनों तक सुबह मे अस्पताल मे भोजन सेवा चलेगा। पहला दिन दर्जनों सदस्यों ने एसएनएमएमसीएच अस्पताल पहुंचकर दलिया एवं अन्य नाश्ता सामान ले कर परिजनों को वितरण किया।उक्त कार्यक्रम मे अध्यक्ष काजल झा मित्रा ने बताया क़ी ऐसा यें कार्यक्रम प्रत्येक सप्ताह में दो दिन शनिवार और मंगलवार को लगातार करते आ रहें है, कुछ विशेष आग्रह अवसर पर अन्य दिन भी भोजन सेवा कार्य हम सब कर रहें है।अगर अन्य समाज सेवीयों का सहयोग मिलता रहा तो कार्यक्रम चलता रहेगा।
उक्त कार्यक्रम मे सेवा और समर्पण की सचिव मनीषा सिंह, संजीव सिंह,......... रमा जी , सोनी वर्मा, मीता जी , मिताली जी ,सपोर्ना जी ,अनिशा दास , विमल जी , रजनी जी उषा जी चैताली जी मृदुला जी पंकज वर्मा सुकृति वर्मा आदि उपस्थित थें।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments