Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पवित्रम संस्कार वाटिका के दो दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन, योगा, क्रिएटिविटी, सेवा कार्य, पर्यावरण, गो महत्ता, भारतीय संस्कृति की शिक्षा दी गई


धनबाद। पवित्रम मातृशक्ति द्वारा चल रहे दो दिवसीय  पवित्रम संस्कार वाटिका कार्यक्रम का समापन बच्चो ने अपने अपने माता पिता की चरण वंदना करते हुए किया।कार्यक्रम का शुभारंभ  बच्चो के साथ अग्निहोत्र करके  किया गया था । इस अवसर पर पवित्रम सेवा परिवार के अध्यक्ष  संजय भरतिया , हरिराम गुप्ता ,किशन संधई ,संजय सिंघल , परितोष अगरवाल,अभिषेक जालान, आलोक डोकानिया ,अभिषेक सिन्हा ,हर्ष गुप्ता ,महेंद्र भग्नानिया एवम मातृशक्ति की सभी बहने उपस्थित थी  । इस समर कैंप   के अंतर्गत बच्चों को योगा, क्रिएटिविटी, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, वैदिक शिक्षा, सेवा कार्य, पर्यावरण,गो महत्ता, देश भक्ति, दैनिक जीवन के श्लोक सहित अनेक विषयों की शिक्षा दी गयी। पवित्रम सेवा परिवार के संस्थापक  अजय भरतिया ने कहा  यह सर्वश्रेष्ठ समय है बच्चो के निर्माण का, उनको जिस दिशा में मोड़ा जाएगा उसी दिशा में वह भविष्य में आगे बढ़ेंगे उनमें सकारात्मकता का निर्माण होने से वो देश समाज और परिवार के लिए भी उपयोगी सिद्ध होंगे । कार्यक्रम के दौरान सुबह बच्चो ने  गोपूजन भी किया गया, पर्यावरण को बचाने के लिए भी बच्चो से बहुत सारी गतिविधियां करवाई गई । 

व्यवस्था संचालन में पवित्रम मातृशक्ति की रीता सिह, सीमा मित्तल , पूनम अग्रवाल,  मीना डोकानिया , रानी लुहारूका, रीता बंसल , विभा अग्रवाल , अनिता डोकानिया, कोलकाता से आयी मीना नागवान  एवम अन्य सभी बहनो ने सहयोग किया । दो दिन बच्चे बहुत उत्साहित थे ,बहुत रुचि के साथ सभी गतिविधियों में भाग ले रहे थे ।





Post a Comment

0 Comments