Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बीजेपी युवाओं को दे पहले नौकरी फिर मांगें वोट:कल्पना सोरेन

 


धनबाद:   निरसा के रामकनाली स्थि‍त काली मंदिर मैदान में धनबाद संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में इंडिया महागठबंन के बैनर तले विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को मुख्‍य रूप से झारखंड मुक्त‍ि मोर्चा की नेत्री सह पूर्व पुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने संबोधित किया। कल्पना सोरेन ने कहा कि बीजेपी की सरकार नौकरी देने का पूराना वादा पूरा नहीं किया और फिर से वोट मांग रहे हैं। उन्होंने पूछा कि 2014 में मोदी सरकार ने नौकरी देने का जो वादा किया था, क्या उसे पूरा किया गया। नौजवानों के दस साल निकल गए लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिली। उन्हेंने कहा कि देश के बेरोजगार युवाओं को केंद्र की सरकार से हिसाब मांगनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से कहा कि पहले नौकरी दिजीए फिर आप वोट मांगीए। पहले पूराने वादे को पूरा कीजिए फिर वोट मांगीए। उन्होंने कहा कि सारे जहां से अच्छा हिदुस्तां हमारा। हिंद देश के निवासी सभी जन एक हैं, रंग-रूप-भाषा चाहे अनेक हैं। अलग-अलग रंगरूप, जाति-धर्म ही हमारे देश की खूबसूरती है। मंदिर, मस्जदि, गुरूद्वारा, चर्च ही हम सभी को बांध रखा है। हम सभी को सम्मान करते हैं। कल्पना सोरेन ने कहा कि धूप-पसीना न देखते हुए मतदान के दिन अपने मतदान केंद्रों पर जाएं और वोटकर अपने प्रत्याशी अनुपमा सिंह को को भारी बहुमत से विजयी बनावें। उन्होंने भारी जनसमूह को दिखाते हुए कहा कि यह भीड़ नहीं बदलाव की ओर इशारा है।



बदलाव का है समय, वोट डालने जरूर जाएं: अनुपमा सिंह

कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में इंडिया महागठबंन के बैनर तले विसाल जनसभा का आयोजन किया गया।  सभा को संबोधित करते हुए अनुपमा सिंह ने कहा कि मौजूद जनसैलाब को देखकर मैं आश्‍वस्त हो गई हूं कि जीत सिर्फ महागठबंधन की होगी। उन्होंने कहा कि आप लोगों से निवेदन करने आएं हैं कि इसी उत्साह के साथ 25 मई को ज्यादा से ज्यादा संख्‍या में मतदान करने जाएंगे।  श्रीमती सिंह ने कहा कि वोट डालने की शक्त‍ि एक मात्र ऐसी शक्त‍ि है जिसका उपयोग कर देश और समाज में बदलाव लाया जा सकता है। इस शक्त‍ि का उपयोग करने का समय पांच साल में एकबार आता है, इसे जाया नहीं होने दें। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों, परिवार और क्षेत्र का बदलाव चाहते हैं तो वोट डालने जरूर जाएं।

Post a Comment

0 Comments