Hot Posts

6/recent/ticker-posts

झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति ने गांधी सेवा सदन में प्रदेश कार्य समिति सदस्य बुवाई दत्त की अध्यक्षता में बांग्ला भाषा भाषी शहीदों को नमन किया



Dhanabd। झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति ने धनबाद गांधी सेवा सदन में प्रदेश कार्य समिति सदस्य बुवाई दत्त की अध्यक्षता में एक शहीद सभा हुआ। इस सभा के संस्थापक बेंगू ठाकुर ने कहा कि आज ही के दिन 19 मई 1961 को असम के सिलचर रेलवे स्टेशन पर अपने मातृभाषा के आंदोलन में बैठे बांग्ला भाषा छात्र-छात्राओं तथा बांग्ला भाषी पर उस समय के तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा बेरहमी से असम राइफल के जवानों द्वारा तथा असम पुलिस के द्वारा अंधाधुंध गोलियां चलाई गई तथा उन निहत्थे आंदोलनकारी बांग्ला भाषियो को मौत के घाट उतार दिया गया जो की अपनी मातृभाषा बांग्ला भाषा के लिए बहुत ही दुखद घटना था पूरे विश्व ने इस घटना की निंदा की तथा आज भी असम में 19 मई को भाषा शहीदों के नाम पर बंदी रहता है तथा उन भाषा शहीदों को नमन करते हैं। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष रीना मंडल, जिला उपाध्यक्ष सह प्रदेश कार्य समिति भवानी बनर्जी, शिबू चक्रवर्ती, रघुनाथ राय, दुलाल चंद्र, भम्बल चंद्र,राजेश पाल, रतन चंद्र पल्लव राय सुशील दास विजय रविदास मनोज बावरी विनोद शर्मा मनोज सिंह तथा सैकड़ो बंगभाषी उपस्थित हुए एवं शहीदों को नमन किया।



Post a Comment

0 Comments