Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बिजली की लचर व्यवस्था पर व्यापारियों का समूह मिला बिजली महाप्रबंधक से

 




धनबाद : हरिमंदिर, चिरागोडा चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के तत्वावधान में व्यापारियों ने पिछले कई दिनो से हिरापूर के कई स्थानों  मे बिजली की लचर व्यवस्था से त्रस्त होकर बिजली विभाग के महाप्रबंधक एके सिन्हा से मुलाकात कर मेमोरेंडम दीया।चेम्बर्स के सचिव राजेश कुमार ने बताया की। इतनी प्रचंड गर्मी मे पिछले 15 दिनो से लगातार रात्री के 11 बजे से 3 बजे सुबह तक हिरापूर के हरिमंदिर, चिरागोडा ,माडा काॅलनी, अजन्ता पाडा, विनोद नगर आदी क्षेत्र मे बिजली काट दी जाती है। रात्रि में जब सोने का समय होता है उसी वक्त लाईट चले जाने से कोई भी लोग ठीक से सो नही पाते है। महाप्रबंधक को विज्ञप्ति देने के बाद उन्होंने पूर्ण आश्वासन दिया और तुरंत सम्बन्धित अधिकारिक से वार्तालाप कर इसपर सुधार करने की बात कही।विनोद नगर क्षेत्र मे बोल्टेज कम रहने की भी शिकायत की गई। उस पर भी उन्होंने त्वरित वार्तालाप कर जल्द से जल्द नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए कहा। आज की बैठक मे राजेश कुमार गुप्ता, ब्रजेश कुमार ए टी मुखर्जी पंकज कुमार आदि मौजूद थे।



 

Post a Comment

0 Comments