Hot Posts

6/recent/ticker-posts

5 मई को मौसम लेगा करवट लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत,2 से 3 डिग्री तापमान में आएगा गिरावट


रांची :  झारखंड का मौसम बदलने वाला है। आने वाले दिनों में बारिश होगी। वज्रपात और आंधी की आशंका भी है। इस बीच 5 मई तक विभिन्‍न जिलों में लू भी चलेगी। कल कई जिलों में भयंकर लू चलेगी। इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 2 मई, 2024 को दी।

*तापमान में गिरावट होगी*

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

*4 मई तक ये स्थिति*

केंद्र के अनुसार 3 और 4 मई को आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

*5 व 6 मई को यहां बारिश*

केंद्र के अनुसार 5 और 6 मई को राज्‍य के उत्तर-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका प्रभाव देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में पड़ने की संभावना है।

इसी तरह 7 और 8 मई को राज्‍य के कई स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है।

*यहां चलेगी भयंकर लू*

केंद्र के अनुसार 3 मई को सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पाकुड़, और गोड्डा जिले में कहीं-कहीं भयंकर लू चलने की आशंका है। इसे लेकर लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है।

*लू का यहां दिखेगा प्रभाव*

केंद्र के अनुसार 3 मई को पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका जिले में कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है।

*राज्‍य में 4 मई को* सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है।

*राज्‍य में 5 मई को* सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, पाकुड़ और गोड्डा जिले में कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है।

*यहां आंधी-वज्रपात संभव*

केंद्र के अनुसार 6 मई को राज्‍य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवा का झोंका चलने के साथ वज्रपात होने की आशंका है। हवा की स्‍पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में पड़ने की संभावना है।

*लू में इसका रखें ख्याल*

दोपहर 11 बजे से 3 बजे के बीच धूप में बाहर जाने से बचें।

पर्याप्त पानी पिये। जितनी बार संभव हो पियें। भले ही प्यास नहीं लगी हो।

हल्के, हल्के रंग के डीले और छिद्रयुक्त सूती कपड़े पहनें। धूप में बाहर जाते समय सुरक्षात्मक चश्मे, छाता/टोपी या चप्पल का प्रयोग करें।

जब बाहर का तापमान अधिक हो, तब बाहरी गतिविधियों से बचें।

*यात्रा करते समय अपने साथ पानी अवश्य रखें।*

शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय से बचें, जो शरीर को निर्जलित करते हैं।

उच्च प्रोटीन वाले भोजन से बचें। वासी भोजन नहीं करें।

यदि आप बाहर काम करते हैं. तो टोपी या छाते का उपयोग करें। अपने सिर, गर्दन, चेहरे और अंगों पर एक कपड़े का भी उपयोग करें।

पार्क किए गए वाहनों में बच्चों या पालतू जानवरों को नहीं छोड़ें।

यदि आप बेहोश या बीमार महसूस करते हैं तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।

ओआरएस, घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें जो शरीर को फिर से हाइड्रेट करने में मदद करता है।

जानवरों को छाया में रखें। उन्हें पीने के लिए भरपूर पानी दें।

अपने घर को ठंडा रखें। पर्दे, शटर या मनशेड का उपयोग करें और रात में खिड़कियां खुली रखें।

पंखें का प्रयोग करें। गीले कपडे पहने और बार-बार ठंडे पानी से खान करें।

Post a Comment

0 Comments