धनबाद। होप मोटर्स द्वारा निर्मित टोटो के शोरूम का बरवाअड्डा रोड बरटांड़ स्थित बसंत मोटर्स का रामप्यारे शरण एवं उनकी पत्नी सावित्री देवी ने विधिवत्त रूप से पूजा अर्चना कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। मौके पर शोरूम के ऑनर राजेश गुप्ता में बताया कि शोरूम में होप मोटर्स के नवीनतम टोटो मॉडल्स विभिन्न कलर्स में उपलब्ध है। वर्तमान समय में यह साबित हो चुका है कि लोकल आवागमन के लिए टोटो एक महत्वपूर्ण एवं किफायती यातायात साधन है। उसी को ध्यान रखते हुए उन्होंने टोटो शोरूम का शुभारंभ किया है शोरूम में टोटो सेल्स के साथ सर्विसेज, रजिस्ट्रेशन व फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध है। उद्घाटन के मौके पर बसंत गुप्ता, अनिल गुप्ता, राजेश गुप्ता, संजय कुशवाहा,पूर्व पार्षद अशोक पाल, टी राजा राव, सुनील दत्ता समीप अन्य अतिथि उपस्थित थे। टोटो के कई आमंत्रित ग्राहकों ने टोटो का निरीक्षण व ट्रायल कर बुकिंग किया।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments