Dhanbad। सिंबायोसिस किड्स स्कूल में रविंद्रनाथ टैगोर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या रीना मंडल ने रविंद्रनाथ टैगोर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्राचार्या रीना मंडल ने रविंद्रनाथ टैगोर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर एक कवि, उपन्यासकार, नाटककार, चित्रकार और दार्शनिक थे। रविंद्रनाथ टैगोर एशिया के प्रथम व्यक्ति थे जिन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि हमारा राष्ट्रीय गान जन गण मन रविंद्रनाथ टैगोर द्वारा लिखा गया था। स्कूल की शिक्षिका लक्ष्मी मुखर्जी, ईशानी आचार्य, रितिका और खुशबू ने प्रसिद्ध गीत जोदी तोर डाक सुने केउ ना आसे, तोबे एकला चलो रे,तोबे एकला चलो रे,,,,गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर रोमा प्रसाद, राखी मैम, सुनीता, इंदु, शालिनी, रोशनी,अचिंता मरांडी, कुंदन सर, तापस, मिथुन मौजूद रहे।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments