Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद सड़क दुर्घटना में मारी गई दो सगी बहनों को गोमो के कब्रिस्तान में दफनाया गया

 

धनबाद  : सोमवार की दोपहर धनबाद मेमको मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में मारी गई दोनों बहनों का मंगलवार उनके पैतृक आवास गोमो के सुभाष नगर से दोपहर बारह बजे शव यात्रा निकली।जिनको पहाड़ तल्ली के क्रिसचन कब्रिस्तान में दफनाया गया। इस दौरान सभी समुदाय के हजारों महिला एवं पुरुष मौजूद थे। इस अवसर पर परिजनों सहित सभी लोगों की आंखे नम थी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोमो निवासी जय होरो जो प्रिंसिपल हैं। फिलहाल वह धनबाद के चनकनी कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी दो बेटी है। जिया सोरेन होरो जो भूली स्तिथ डीनोबली स्कूल में नौवीं की छात्रा है। उसे स्कूल से लाने उसकी बड़ी बहन इशिका होरो स्कूटी से गई थी। दोनो बहने स्कूटी से अपने घर आ रही थी तभी स्कूटी को स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों बहनों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी।



Post a Comment

0 Comments