धनबाद। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आदरणीय रागिनी सिंह ने मेमको मोड़ के समीप हवेली अपार्टमेंट स्थित भारतीय जनता पार्टी धनबाद लोकसभा प्रधान कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर लोगो से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में कोयलांचल वासियों को ढेर सारी योजनाओं से लाभान्वित किया जिसमे एक मार्च को झारखंड के धनबाद में प्रधानमंत्री मोदी ने सिंदरी हर्ल कारखाना के उद्घाटन कर धनबाद वासियों को बड़ी सौगात दी साथ ही, धनबाद रेल मंडल की कई बड़ी रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया जिससे यहां रहने वाले लोगो को रोजगार सहित अन्य सुविधाएं प्राप्त होगी।
वही प्रधानमंत्री मोदी जी ने धनबाद-चंद्रपुरा के बीच वैकल्पिक रेल मार्ग, सोनगर से अंडाल तक तीसरी व चौथी रेल लाइन और धनबाद से टाटानगर को जोड़ने वाली प्रधानखंता-भोजूडीह रेलमार्ग के दोहरीकरण का शिलान्यास कर करीब 13674 करोड़ की लागत से रेल परियोजनाओं के शिलान्यास के साथ ही 3200 करोड़ की लागत से बनी टोरी-शिवपुर प्रथम और द्वितीय तथा बीराटोली-शिवपुरी तीसरी लाइन को देश को समर्पित किया वही आगामी योजनाओं को लेकर रेलवे के साथ-साथ कई अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास किया इस के अलावा :
1. गरीब कल्याण योजना
2.मुफ्त राशन की व्यवस्था
3.नल जल योजना
4.आयुष्मान कार्ड के तहत 5 लाख तक मुफ्त इलाज
5.लखपति दीदी योजना के तहत महिला बहनों का सशक्तिकरण
6.आठ लेन सड़क
7.प्रस्तावित हवाई अड्डे के लिए योजना के तहत जल्द ही जमीन उपलब्ध करा धनबाद हवाई अड्डे का भी प्रस्ताव पारित किया गया है इसलिए हम सभी को आगामी 25 मई को पहले मतदान फिर जलपान करना है और भाजपा प्रत्याशी श्री ढुल्लू महतो जी को ज्यादा से ज्यादा मत दिलाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को ऐतिहासिक जीत दिलाना है और तीसरी बार आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाकर देश को विकसित करने में अपनी भूमिका निभानी है।
.jpg)


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments