धनबाद। लोकसभा से एन.डी.ए. के मजबूत प्रत्याशी ढुल्लू महतो के जीत के लिए जनता दल यू ने झरिया विधानसभा क्षेत्र के डिगवाडीह, पाथरडीह, जामाडोबा, चासनाला, भौरा, भगतडीह, बस्ताकोला, कतरास मोड़ इत्यादि जगहों में सघन रूप से जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान जदयू के जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि धनबाद लोकसभा सीट से एन.डी.ए. का प्रत्याशी एक मजबूत उम्मीदवार है। 25 वर्षों के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी ने एक अति पिछड़ा वर्ग के नेता को धनबाद से प्रत्याशी बनाकर मिसाल पेश करने का काम किया है। श्री महतो हमेशा युवाओं, छात्रों, दलित, शोषित, मजदूर के लिए आंदोलन करते हैं। इनके जीत से धनबाद के लोगों का एयरपोर्ट तथा एम्स बनाने का सपना पूरा होगा। जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से जदयू जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, धनबाद लोकसभा के प्रभारी रामस्वरूप यादव, प्रदेश महासचिव उचित महतो, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य विजय सिंह कुशवाहा, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश की नेत्री गीता देवी, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रूपेश पासवान, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पुष्पा पांडेय, डॉ राजेश राम आदि शामिल थे।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments