धनबाद। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद् ,धनबाद, पूर्व सैनिको का एक राष्ट्रीय संगठन है जो की पूर्व सैनिको को राष्ट्रहित, समाजहित और सैन्यहित में संगठित करने को समर्पित हैं जिलाध्यक्ष श्री रविंद्र कुमार सिंह जी की अगुवाई में 50 से अधिक पूर्व सैनिको ने अपनी समस्याओं को लेकर धनबाद जिले के सांसद प्रत्याशी सह विधायक ढुलू महतो के साथ मुलाकात कर उनको आगामी लोकसभा चुनाव में समर्थन देने के साथ साथ अपनी समस्याओं से भी अवगत करवाया। ढुलू महतो ने पूर्व सैनिको के समस्याओं को गंभीरता से सुना और समझा तथा कुछ समस्याओं के निदान हेतु त्वरित करवाई करते हुए उसी समय सम्बंधित अधिकारी को फ़ोन कर निर्देश दिया। उन्होंने पूर्व सैनिको द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यो को सराहा तथा आश्वासन दिया की वे हमेशा पूर्व सैनिको के साथ है। इस बैठक में मुख्य रूप से रामनाथ मिश्र ,रमेश प्रसाद, राजकिशोर सिंह ,डिम्पज कुमार राजकुमार श्रीवास्तव , अनिल कुमार ,चंद्रशेखर सिंह , प्रलय कुमार रवानी , डी के सिंह ,प्रदीप नारायण ,श्रीकांत चौबे ,सुमित दास ,रविदेव सिंह ,मनोज कुमार सिंह ,संतोष कुमार,योगेश कुमार इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान था।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments