Dhanbad। विधायक राज सिन्हा के कायस्थ महापरिवार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में दिए बयान से धनबाद के सिया सत में भूचाल ला दिया। कई दिनों से कहा जा रहा था कि धनबाद विधायक ढुल्लू महतो के भाजपा प्रत्याशी बनने से पार्टी के लोकसभा कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए हैं लेकिन बात यहां तक होती तो ठीक थी लेकिन उन्होंने कार्यक्रम में कुछ ऐसा कहा कि इससे धनबाद की राजनीति एक बार फिर से गरमा गई है लोग दबी जुबान में इस पार्टी विरोधी विचार बता रहे हैं भाजपा के अंदर भी इस तूफान का असर देखा जा रहा है माना जा रहा है कि चुनाव के बाद इसका  और असर साफ-साफ देखने को मिलने जा रहा है।

 विधायक राज सिंह ने क्या कहा

लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है। हर मतदाता को इसमें भागीदारी निभानी चाहिए। लेकिन, मतदान किसी भावना में बह कर नहीं करें। उम्मीदवार को अपनी कसौटी पर कसें और जो योग्य लगे, उसे ही अपना कीमती वोट दें। ये बातें धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने रविवार को 8 लेन रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में कहीं। अखिल भारतीय कायस्थ महापरिवार की धनबाद-बोकारो इकाई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल लोगों को मतदान जरूर करने की शपथ दिलाई गई। राज सिन्हा ने इस मौके पर कहा कि हम पीएम नरेंद्र मोदी के विचारों का

पालन करते हैं। वे कहते हैं कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय कहते थे कि कोई उम्मीदवार गलत है, तो सिर्फ इसलिए मत पाने का अधिकारी नहीं हो जाता कि वह किसी बड़ी पार्टी का सदस्य है। मतदाता को मानना चाहिए कि पार्टी ने गलती की है और उसे सुधारना चाहिए। पूर्व पीएम वाजपेयी ने कहा था कि जहां भ्रष्टाचार है, उस सरकार को चिमटे से भी छूना पसंद नहीं करेंगे। राज सिन्हा ने कहा कि पार्टी का सदस्य बनने के बाद से ऐसे ही उच्च विचारवालों को ही सुनते आए हैं। कभी सोचा ही नहीं था कि इस पार्टी से विधायक बनूंगा। प्रो. रीता वर्मा के चुनाव में मदद करने धनबाद आया था और यहीं का बन कर रह गया।