धनबाद। गोविंदपुर प्रखण्डांतर्गत जंगलपुर में धनबाद संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद प्रत्याशी ढुलू महतो के समर्थन में एक बैठक सम्पन्न की गई। बैठक में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के सुरेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि ढुलू महतो गरीब ,मजदूर,किसान का बेटा है। इसलिए वे ग़रीबों की लड़ाई को अपना लड़ाई समझ कर खड़ा हो जाते हैं और पीड़ितों, गरीबों के लिए लड़ाई में इनको बदनाम किया जाता है। धनबाद के लोगों को मालुम है कि बाघमारा के मजदूरों के लिए जितना लड़ाई ढुलू जी ने किया है तब जाकर बाघमारा के गरीब मजदूर आज रोजी रोज गार करने के लायक बनें है।अन्यथा मजदूरों का शोषण करने वाले ही यहां के मालिक हुआ करते थे।उस मजदूर शोषण मुक्त परिस्थिति को लाने के लिए ढुलू जी को अथक प्रयास कर नाकों चने चबाना पड़ा और बदनामी भी हुई।तब आज बाघमारा के गरीब मजदूर जिसमें बाहरी भितरी सभी खुशहाली से जिंदगी जी रहे हैं और बड़े बड़े मजदूर विरोधियों का बाघमारा से पांव उखड़ रहा है।
मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी सुरेश चन्द्र तिवारी, सुशील कुमार पाण्डेय, मिथिलेश कुमार तिवारी,जनार्दन पांडेय,उत्तम पाण्डेय,ब्रज दूलाल पाण्डेय,जय प्रकाश पाण्डेय,मधुसूदन पाण्डेय,प्रदीप झा,विनोद पाण्डेय, विभूति पाण्डेय,ब्रजेश पाण्डेय,रंजीत,मालींद आदी उपस्थित हुए।
.jpg)


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments