धनबाद : झारखण्डी भाषा खतियानी संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो आज धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेमोरियल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुचे और अस्पताल में मरीजो से मुलाकात की साथ ही अस्पताल परिसर में मरीजो को हो रही समस्या से भी अवगत हुए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारियो से भी मुलाकात की। दरअसल,बिते दिनों अस्पताल में चिकित्सा की कुव्यवस्था और आउट सोर्सिंग पर काम कर रहे लोगों ने जयराम से लचर व्यवस्था को लेकर शिकायत की थी। अस्पताल की व्यवस्था देख कर जयराम महतो ने राज्य सरकार के साथ साथ स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि राज्य के सरकारी अस्पताल की व्यवस्था पर सरकार को पहल करने की आवश्यकता है। मरीजों को न तो समय पर दवा मिलता है न तो साफ सफाई का ही ख्याल रखा जाता है।स्वास्थ मंत्री,स्वास्थ की जगह व्यवसाय मंत्री का किरदार अदा कर रहे हैं। अस्पताल की जगह व्यापारियों की चाय पीकर चले जाते हैं। हालाँकि जयराम महतो ने अस्पताल के प्राचार्य से मुलाकात कर समस्याओ से अवगत भी कराया।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments